वायरल न्यूज़

Video: बस से उतरते समय फंसा रह गया एक पैर, फिर महिला के साथ जो हुआ देखकर कांप जाएगी आत्मा

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Apr 7, 2023, 02:09 PM IST

Viral Video: बस से उतरते समय कई बाल लोग उल्टे मुंह उतरने लगते हैं। महिला भी ऐसा ही करती नजर आ रही है। जब महिला बस से उतर रही होती है तो उसका एक पैर बस में फंस जाता है। इसके बाद जो होता है, वह देखकर आपकी हालत खराब हो जाएगी।

Image

बस से उतरते समय हुआ हादसा (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • वीडियो देखकर कांप जाएंगे आप
  • होश उड़ाने वाला वीडियो वायरल
  • कभी भी न करें ऐसी गलती

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर रोज कोई न कोई वीडियो वायरल होता है। इसमें से कुछ वीडियो बहुत ही खतरनाक होते हैं, जिनको देखकर लोगों की हालत खराब हो जाती है। इसी क्रम में एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आपकी आत्मा कांप जाएगी। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला बस से उतर रही थी, इस दौरान उसका एक पैर फंसा रह जाता है। इसके बाद महिला का बहुत ही खतरनाक एक्सीडेंट होता है।

बस से उतरते समय होता है महिला का एक्सीडेंट

कई बार लोग बस से उतरते समय लापरवाही बरतते हैं। हमेशा सलाह दी जाती है कि बस से उतरते समय उस दिशा में पैर रखना चाहिए, जिस दिशा में बस चल रही हो। इससे एक्सीडेंट के चांसेस कम होते हैं। हालांकि, कई बाल लोग उल्टे मुंह उतरने लगते हैं। इस वीडियो में भी महिला ऐसा ही करती नजर आ रही है। आप देख सकते हैं कि जब महिला बस से उतर रही होती है तो उसका एक पैर बस में फंस जाता है। इस दौरान बस आगे बढ़ जाती है। इसके बाद महिला की जान जाते-जाते बचती है। देखें वीडियो-

बस से उतरते समय महिला को जरा भी अंदाजा नहीं था कि अगले पर उसकी जान जोखिम में पड़ने वाली है। उतरते समय जब उसका एक पैर बस में ही अटक जाता है तो वह जमीन पर गिर जाती है। हालांकि, इस दौरान महिला का एक पैर बस में ही फंसा होता है और ड्राइवर बस चला देता है। आप देख सकते हैं कि इससे महिला तेजी से बस के साथ घिसटने लगती है। यह तो उसकी किस्मत अच्छी थी कि उसके चिल्लाने से ड्राइवर बस को रोक देता है। अगर समय पर बस नहीं रुकती तो महिला के साथ कोई बड़ा हादसा हो सकता था। वीडियो को @ViciousVideos पर शेयर किया गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article