वायरल न्यूज़

चाल-ढाल, नैन-नक्श देख याद आए 90s के शाहरुख, किंग खान के हमशक्ल को देख उड़ जाएंगे होश

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jun 6, 2023, 09:31 AM IST

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें आपको एक शख्स दिखाई देगा, जो बिल्कुल शाहरुख खान के जैसा दिखाई दे रहा है, जैसे कि किंग खान 90 के दशक में दिखाई देते थें। ऐसे में ये वीडियो इंटरनेट पर काफी धमाल मचा रहा है।

Image

शाहरुख के हमशक्ल का वीडियो वायरल (Image Credit : Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • शाहरुख का टू कॉपी निकला शख्स
  • 90 के दशक वाले किंग खान की तरह शक्ल
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Shahrukh Khan lookalike: कहा जाता है कि दुनियाभर में एक ही शक्ल के सात इंसान होते हैं, लेकिन इन बातों में कितनी सच्चाई है, इस बात को साबित करना या इसका अंदाजा लगाना काफी मुश्किल है। लेकिन इस बात को सच करने के लिए ये वीडियो ही काफी है, जो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल (Viral Video) हो रहा है। इस वीडियो में आपको एक शख्स दिखाई दे रहा होगा, जो बिल्कुल शाहरुख खान की कॉपी लग रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में जो शख्स दिखाई दे रहा है, वह हुबहू किंग खान की कॉपी लग रहा है। जब आप इसे देखेंगे तो आपको 90 के दशक में दिखने वाले शाहरुख का चेहरा याद आ जाएगा, जैसे शाहरुख 'बाजीगर' या फिर 'डर' फिल्म में दिखाई दे रहे हो। ऐसे में शख्स का ये वीडियो (Trending Video) भी काफी वायरल हो रहा है, जो इंटरनेट पर काफी धूम मचा रहा है और लोगों द्वारा भी खूब पसंद किया जा रहा है।

शाहरुख खान के हमशक्ल का वीडियो वायरल

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर अब तक कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि कपड़े से लेकर बॉडी लैंग्वेज तक पूरा का पूरा शाहरुख ही लग रहा ये तो। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि इसे देखने के बाद तो शाहरुख को ही यकीन नहीं होगा कि आखिर चल क्या रहा है। इस वीडियो पर अब तक हजारों लाइक्स मिल चुके हैं और काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'surajkumarsrk7' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है तो यह वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ता author

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में... और देखें

End of Article