वायरल न्यूज़

Viral Video: फौलादी सीना, मजबूत जिगर.. इस शख्‍स का वर्कआउट देखकर ही आ जाएगा पसीना

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jul 9, 2023, 02:02 PM IST

इंस्टाग्राम पर एक शख्स के वर्कआउट की वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपको पसीना आ जाएगा। इतनी अधिक उम्र में भी शख्स ने इतना जबरदस्त फिजिक बनाई है कि अच्छे-अच्छों भी फेल हो जाए।

Image

Image Credit - Instagram

KEY HIGHLIGHTS
  • बुजुर्ग शख्स ने बनाई शानदार बॉडी
  • वर्कआउट देख आ जाएगा पसीना
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Workout Viral Video: जिम के बारे में सुना ही होगा, कई सारी वीडियोज (Viral Video) भी आपने देखी ही होगी। एक ऐसा ही वीडियो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं, जिसे देखने के बाद आप दांतों तले उंगली दबा लेंगे। दरअसल, इस वीडियो में एक शख्स एक्सरसाइज करता नजर आ रहा है, जो बुजुर्ग है। ऐसे में ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी धमाल मचा रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो (Social Media Viral Video) में एक बुजुर्ग शख्स वर्कआउट करता नजर आ रहा है। इस दौरान उसने अपने ऊपर काफी भारी चेन भी रखा हुआ है। ऐसे में इतनी अधिक उम्र होने के बाद भी शख्स के इस दिलेरी की काफी चर्चा कर रहा है। ऐसे में यूजर्स भी इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं और इसे काफी शेयर भी कर रहे हैं।

वर्कआउट का वीडियो वायरल

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर अब तक कई यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे चुके हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि इस उम्र में इतनी बेहतरीन बॉडी बनाना वाकिए तारीफ के काबिल है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि क्या कमाल की फिजिक है। इस वीडियो पर अब तक लगभग 2 लाख के आसपास लाइक्स मिल चुका है। वहीं, इसे हजारों बार शेयर भी किया जा चुका है। तो आपको ये वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article