वायरल न्यूज़

बच्चे से लिपट बोली मां- मुझे नहीं जाना ऑफिस, मासूम ने फिर जो किया, देख गदगद हो उठेगा दिल

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated May 14, 2023, 05:00 PM IST

बच्चे कितने प्यारे होते हैं, इस बात का अंदाजा वीडियो को देखने के बाद लगाया जा सकता है। वायरल हो रहे वीडियो जब मां कहती है कि 'मुझे ऑफिस नहीं जाना' तो इस पर बच्चा कहता है कि 'ऑफिस तो जाना पड़ेगा'।

Image

मां-बेटे की प्यारी सी बातचीत (Image Credit : yuvi_bhardwaj23/Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • मां बेटे के बीच ऑफिस को लेकर हुई बात
  • बड़ी ही प्यारी है ये बातचीत
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Lovely Conversation between Mon And Son: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप खुशी से गदगद हो उठेंगे। मां और बेटे के बीच हुई प्यारी सी बातचीत का काफी सुंदर वीडियो है ये। इस वीडियो को यूजर्स द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। ऐसे में अगर आप भी इस वीडियो को देखेंगे तो देखते ही रह जाएंगे। एक पल के लिए भी आपकी निगाहें वीडियो से ओझल नहीं होंगी।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में बच्चे और मां की प्यारी सी बातचीत चल रही होती है। ऐसे में जब मां बेटे से कहती है कि 'मुझे ऑफिस नहीं जाना' तो इस पर बच्चा कहता है कि 'ऑफिस तो जाना पड़ेगा'। इस क्यूट कनवर्जेशन को देखने के बाद आपको भी बच्चे से प्यार हो जाएगा। ऐसे में बच्चे की प्यारी आवाज और उसकी मासूमियत लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

मां-बेटे की प्यारी सी बातचीत

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर अब तक कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि बधाई हो, घर में एचआर पैदा हुआ है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि लगता है कि बच्चा 'स्कूल तो जाना ही पड़ती है' वाली बात पर अपना बदला ले रहा है। इस वीडियो पर अब तक 4 लाख के आसपास लाइक्स मिल चुके हैं और काफी बार इसे शेयर भी किया गया है। बता दें, इस वीडियो को 'yuvi_bhardwaj23' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है तो यह वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article