वायरल न्यूज़

VIDEO: चंद सेकंड में 3 साल की बच्ची बनी 93 साल की बूढ़ी औरत, वीडियो देख दंग रह जाएंगे आप

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated May 2, 2023, 09:24 PM IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक 3 साल की बच्ची महज कुछ सेकंड में 93 साल की एक बूढ़ी महिला बन जाती है। 33 सेकंड का यह वीडियो इन दिनों खासा चर्चा का विषय बना हुआ है।

Image

चंद सेकंड में 3 साल की बच्ची बनी 93 साल की बूढ़ी औरत (Image Credit : @WiseWondererDT/Twitter)

KEY HIGHLIGHTS
  • 3 साल से 93 साल का सफर
  • 33 सेकंड में बूढ़ी हुई बच्ची
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Viral Video Of Life Journey In 33 Second: इंटरनेट पर आए दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होता रहता है। ऐसे में एक वीडियो (Viral Video) काफी वायरल हो रहा है, जिसमें जीवनचक्र दिखाया गया है। चंद सेकंड का यह वीडियो एक छोटी बच्ची कैसे बूढ़ी औरत बन जाती है, ये आप देख सकते हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है और यह इंटरनेट पर काफी धूम भी मचा रहा है। वैसे यह वीडियो किसी के होश उड़ा सकता है।

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक 3 साल की छोटी बच्ची दिखाई देगी, जो महज 33 सेकंड में 93 साल की एक बूढ़ी महिला बन जाती है। ऐसे में यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है। मासूम से चेहरे वाली ये बच्ची कैसे एक झुर्रियों वाली महिला बन जाती है, ये आप देख सकते हैं।

चंद सेकंड में 3 साल की बच्ची बनी 93 साल की बूढ़ी औरत

ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर अब तक कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। इसमें से एक यूजर ने लिखा कि कुछ सेकंड के इस वीडियो जीवन जरूर दिखाया गया है, लेकिन उससे मिला अनुभव कभी दिखाया नहीं जा सकता। वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा कि यह काफी मजेदार है। बता दें, इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं और इसे हजारों बार रीट्वीट भी किया गया है। इस वीडियो को '@WiseWondererDT' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है तो यह वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article