मनचाहे रिश्ते के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते। इसके लिए लोग डेटिंग साइट और मैट्रिमोनियल साइट्स का सहारा लेते है। कई लोगों को इन प्लेटफॉर्म्स पर उनके मन मुताबिक पार्टनर मिल भी जाते हैं। मगर, हर कोई इतना किस्मत वाला नहीं होता। कई लोगों को अपना प्यार पाने के लिए कई और पैंतरे अपनाने पड़ते हैं। जैसे इस मामले में कोई अपने दोस्तों का सहारा लेता है तो कोई अपने रिश्तेदारों का। कई लोग इसके लिए सार्वजनिक जगहों पर भी मौका ढूंढते रहते हैं।
ये भी पढ़ें:
हाथ में पोस्टर लेकर खड़ी हुई लड़की
अब आप इस लड़की को ही देख लीजिए। जो अपने मनपंसद पार्टनर को खोजने के लिए बड़ा ही अजीबोगरीब तरीका अपनाया। जिसका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में लड़की को Times Square पर अपने हाथ में तख्ती लिए खड़ा देखा जा सकता है। लड़की के हाथ में जो तख्ती है उस पर लिखा है, 'Looking for indian husband' यानी कि भारतीय पति की तलाश है।
वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
वायरल हो रहे इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @logielingo नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 1 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा और 18 लाख लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी सामने आए हैं। जहां कई लोगों ने अपने दोस्तों को टैग कर उन्हें इस विषय पर सोचने को कहा है। वहीं, कई लोगों ने इस पर मजेदार कमेंट्स भी किए हैं। जबकि कुछ लोग इसे इंडियन फॉलोअर्स, व्यूज और लाइक्स बढ़ाने की एक सोची-समझी साजिश बता रह हैं।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
