वायरल न्यूज़

Viral Video: सो रहा था शख्स, उसके साथ की ऐसी कलाकारी, देख हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Apr 9, 2023, 10:05 PM IST

वायरल हो रहे इस वीडियो एक शख्स सो रहा है, जिसके पलकों के साथ दूसरे शख्स ऐसा मजाक किया, जिसे देख आपकी हंसी नहीं रुकेगी। ये वीडियो इतना मजेदार है कि इसे देखने के बाद हंसते-हंसते आपके पेट में दर्द होने लगेगा।

Image

सो रहे शख्स के साथ की फनी एक्टिविटी (फोटो साभारः इंस्टाग्राम 'thatfunnyhumorist')

KEY HIGHLIGHTS
  • नींद से सो रहा था शख्स
  • तभी दूसरे शख्स ने पलकों पर बनाई पेंटिंग
  • सीन देख हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे

Funny Activity With Sleeping Person Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में आपको एक सोता हुआ शख्स दिखाई देगा, जो काफी गहरी नींद में सो रहा होता है। इसके बाद वहा एक दूसरा शख्स आता है और फिर उसके साथ जो करता है, उसे देखने के बाद आपकी हंसी नहीं रुकने वाली है। आप इस पूरे मंजर को देखकर हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। ये वीडियो (Funny Video) इतना मजेदार है कि आप इसे जितनी बार देखेंगे, आप उतनी हंसेंगे।

दरअसल, इस वीडियो (Viral Video) में जब शख्स सो रहा होता है, तभी एक दूसरा शख्स वहां आकर उसके पलकों पर मार्कर से आंखों का चित्रण कर देता है, जिसे देखने पर मानिए ऐसा लगता है, जैसे सो रहा इंसान खुद अपनी आंखें खोला हुआ हो। ऐसे में आप जब इसकी कल्पना करेंगे, तभी आपकी हंसी निकल जाएगी। ये मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसे यूजर्स द्वारा भी काफी पसंद किया जा रहा है। ये वीडियो (Trending Video) इतना जबरदस्त है कि इसे देखने के बाद आपकी आंखें फटी की फटी रह जाएंगी।

सो रहे शख्स के साथ की फनी एक्टिविटी

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर यूजर्स ने काफी प्रतिक्रियाएं भी दी है। ऐसे में एक यूजर ने चटकारे लेते हुए लिखा कि सोचिए अगर लोग अंत्येष्टि में ऐसा करने लगे तो क्या होगा। वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा कि यह ट्रिक क्लास में काफी काम आने वाली है। इस वीडियो पर अब तक इस पर लाखों लाइक्स और करोड़ों व्यूज आ चुके हैं। इसके साथ ही इसे हजारों बार शेयर भी किया जा चुका है। इस वीडियो को 'thatfunnyhumorist' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है तो यह वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article