वायरल न्यूज़

Viral Video: चिपैंजी ने किया इतना शरारा डांस, मॉडल को भी कर दिया फेल, यूजर्स बोले- दिल मांगे मोर

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Sep 1, 2023, 08:22 PM IST

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक चिम्पैंजी डांस करता नजर आ रहा है, जिसे देखने के बाद आप भी दंग रह जाएंगे। जब आप वीडियो देखेंगे तो आपको लगेगा जैसे कोई मॉडल डांस कर रही है।

Image

Image Credit - Instagram

KEY HIGHLIGHTS
  • मॉडल की तरह डांस करता नजर आया चिम्पैंजी
  • वीडियो में मिडी पहना दिखा चिम्पैंजी
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Chimpanzee Dance Video: इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक चिम्पैंजी नजर आ रहा है। ये इतना शानदार वीडियो (Viral Video) है कि जिसे देखने के बाद आप भी इस जानवर के फैन हो जाएंगे। ऐसे में ये वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर काफी धमाल भी मचा रहा है और लोग इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं। वैसे एक बात तो है कि आप वीडियो को देखने के बाद आप कंफ्यूज जरूर होने वाले हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक चिम्पैंजी डांस करता नजर आ रहा है। सिर्फ इतना ही नहीं, डांस करते वक्त चिम्पैंजी मिडी पहना हुआ नजर आ रहा है। ऐसे में इस वीडियो को जो भी देख रहा है, वो बस देखता ही जा रहा है। इस वीडियो चिम्पैंजी बिल्कुल एक मॉडल की तरह डांस कर रहा है, जिसे देखने पर आपको अपनी ही आंखों पर भरोसा नहीं होगा।

चिम्पैंजी ने मॉडल की तरह किया बवाल डांस

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि इतना टैलेंट लाते कहां से हो भाई। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि इतना कमाल का डांस तो आज तक नहीं देखा। इस वीडियो पर अब तक 1 लाख 62 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। इस वीडियो को 'natureferver' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो हमें कमेंट कर जरूर बताइए, आपको ये वीडियो (Trending Video) कैसी लगी।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article