वायरल न्यूज़

Viral Video: बाल कटाते वक्त भावुक हो रही थी महिला, देख सैलून में आए सभी हो गए गंजे, सच्चाई जान रो पड़ेंगे आप

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated May 13, 2023, 09:14 AM IST

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक कैंसर पीड़ित महिला सैलून में अपने बाल कटवाते वक्त भावुक नजर आ रही थी। ऐसे में सैलून में सभी लोगों ने अपना बाल कटवाना शुरू कर दिया। इस वीडियो को देखने के बाद आप भी रो पड़ेंगे।

Image

बाल कटवाते हुए कैंसर पीड़ित महिला का वीडियो वायरल (Image Credit : guido.magalhaes/Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • बाल कटवा रही थी कैंसर पीड़ित महिला
  • नजारा देख सैलून में आए सभी हो गए गंजे
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Cancer Patient Woman Hair Cut: इंटरनेट पर कई बार कुछ ऐसे वीडियो वायरल हो जाते हैं, जिन्हें देखने के बाद आंखों में आंसु आ जाते हैं। मानवता से परिपूर्ण ये वीडियो (Viral Video) काफी भावुक कर देने वाले होते हैं, जिन्हें बार-बार देखने को मन करता है और एक बार देख लेने के बाद इन वीडियोज को भूलाया भी नहीं जा सकता। कुछ ही एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपके भी होश उड़ जाएंगे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में कैंसर से पीड़ित एक महिला सैलून में अपनी बाल कटवा रही होती है, इस दौरान वह काफी भावुक रहती है। फिर साथ में गए उसके बेटे, उसके दोस्तों और सैलून में मौजूद सभी लोग ऐसा कदम उठाते हैं, जिसे देखने के बाद महिला के आंसु नहीं रुकते। दरअसल, जब महिला अपने बाल कटवा रही होती है, तब ,सैलून में मौजूद सभी लोग गंजे हो जाते हैं, मानवता और प्रेम भरे इस वीडियो को देखने के बाद आपके भी आंखों में आंसु आ जाएंगे।

बाल कटवाते हुए कैंसर पीड़िता का वीडियो वायरल

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर अब तक कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि ये एक मां के लिए बहुत ही प्यारा सपोर्ट है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि कैंसर पीड़ित मरीज को अच्छा महसूस कराने के लिए इससे बेहतर शायद कुछ भी नहीं हो सकता। इस वीडियो को अब तक 3.8 मिलियन लाइक्स मिल चुके हैं और हजारों बार इसे शेयर भी किया गया है। बता दें, इस वीडियो को 'guido.magalhaes' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है तो यह वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article