वायरल न्यूज़

Viral Video: अनुपमा का 'इतना मारूंगी...' डायलॉग बना डांस ट्रेंड, डांसर्स का हुक स्टेप देख पेट पकड़कर हंसेंगे आप

टीवी का मशहूर शो ‘अनुपमा’ एक बार फिर से सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। जिसका वजह है शो का फेमस डायलॉग “इतना मारूंगी…”, जिस पर डांसर्स ने ऐसा जबरदस्त डांस किया है कि लोग हंस-हंसकर लोटपोट हो रहे हैं।

Image

डांस करते लड़के और लड़कियां (Instagram/Times Now)

टीवी शो 'अनुपमा' पिछले पांच साल से लगातार दर्शकों की पसंद बनी हुई है। हर घर में देखा जाने वाला यह धारावाहिक शो टीआरपी के मामले में अधिकतर नंबर वन पर ही रहा है। हाल में इस शो ने सोशल मीडिया यूजर्स के बीच भी अपनी अच्छी-खासी पहचान बना ली है। आए दिन इस शो के स्पूफ वीडियो, मीम्स, वायरल जोक्स और पैरोडी वीडियो देखने को मिलते हैं। हाल में अनुपमा शो का एक आइकॉनिक डायलॉग 'इतना मारूंगी..., इतना मारूंगी...' का अनोखा वीडियो एक बार फिर से सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। जिसमें देखा जा सकता है कि कुछ GenZ युवा इस मशहूर डायलॉग के पर शानदार डांस करते हुए दिख रहे हैं।

युवाओं ने किया अनुपमा के इस डायलॉग पर डांस

वीडियो में आप देख सकते हैं कि कुछ लड़के और लड़कियों का समूह इस डायलॉग पर अपने अंदाज में डांस कर रहे हैं। डायलॉग पर डांसर्स का एक-एक हुक स्टेप इतना परफेक्टली मैच कर रहा है कि जैसे इस डायलॉग को इसी डांस परफॉर्मेंस के लिए लिखा गया हो। वीडियो में डांसर्स के मजेदार डांस को देख यकीनन आपकी हंसी छूट जाएगी। अनुपमा का यह डायलॉग पहले ही काफी पॉपुलर था, लेकिन अब यह डांस ट्रेंड बन चुका है। डांसर्स इसे म्यूजिक में बदलकर ऐसे स्टेप्स कर रहे हैं कि देखने वाला अपनी हंसी नहीं रोक पा रहा। इस वीडियो की सबसे खास बात यह है इनके हुक-स्टेप्स। छोटे-छोटे, आसान लेकिन मजेदार स्टेप्स इतने फनी हैं कि लोग बार-बार वीडियो देखने पर मजबूर हो जाएंगे।

सोशल मीडिया पर छाया इस डायलॉग का खुमार

अनुपमा शो का 'इतना मारूंगी..., इतना मारूंगी...' वाला यह डायलॉग का फितूर इस वक्त कंटेंट क्रिएटर्स के दिमाग पर चढ़कर बोल रहा है। सोशल मीडिया पर इस डायलॉग का असल हर उम्र और हर वर्ग के लोगों पर देखने को मिल रहा है। हर कोई इसे अपने-अपने अंदाज में पेश कर रहा है। कोई इस पर अपनी एक्टिंग स्किल दिखाते हुए इसका पैरोडी वीडियो बना रहा है तो कोई इसे इमोशनल टच देते हुए रील बना रहा है। लेकिन इन युवाओं ने इस डायलॉग को अपने डांस में उतार कर कमाल ही कर दिया है। जिसे देख आप भी दंग रह जाएंगे। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया के हर एक प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देख लोग अपनी प्रतिक्रिया देने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादव author

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रें... और देखें

End of Article