वायरल न्यूज़

सोशल मीडिया पर छाई ये 'ऑटोवाली' लड़की, Video में ऐसा क्या है जो बार-बार देख रहे हैं लोग

इन दिनों एक लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद लोग उसे फिरंगी समझ ले रहे हैं, जबकि वीडियो में असलियत पता चलते ही लोगों का दिमाग घूम जा रहा है।

Image

सोशल मीडिया पर इस वक्त यह लड़की खूब वायरल है (Instagram/@vivaan_k_pranks)

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। पहले तो यह वीडियो आपको थोड़ा हैरान करेगा, लेकिन कुछ ही सेकंड में आपको ऐसा ट्विस्ट मिलेगा कि आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे।

ये भी पढ़ें:

विदेशी समझ बैठे लोग

वीडियो (Video) में देखा जा सकता है कि एक लड़की ऑटो पर बैठी हुई है। उसके सुनहरे बाल और स्टाइलिश लुक देखकर कोई भी उसे विदेशी लड़की समझ सकता है। ऐसे में जब एक शख्स उससे पूछता है कि वह क्या कर रही है, तो वह बड़े ही स्टाइल में अंग्रेजी में बोलती है,

“Where do you want to go?” (आप कहां जाना चाहते हैं?) यह सुनकर सामने वाला भी थोड़ा हैरान रह जाता है और इस सोच में पड़ जाता है कि कोई विदेशी लड़की ऑटो कैसे चला रही है।

ये भी पढ़ें:

इंग्लिश में ऑफर, 50 रुपये में सफर

वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि लड़की अंग्रेजी में ही बात कर रही है और वह कहती है कि वह उसे सिर्फ 50 रुपये में उसे जहां जाना होगा, वहां छोड़ देगी। अब तक देखने वाले को लगने लगता है कि यह सच में कोई विदेशी महिला है, जो भारत में ऑटो चला रही है। लेकिन कहानी में असली मजा तब आता है, जब शख्स पूछता है कि क्या उसे सच में ऑटो चलाना आता है? बस फिर क्या था, लड़की तुरंत अपने देसी अंदाज में आ जाती है और कहती है, “जी, दो साल से बेरोजगार थी, तो सोचा ऑटो ले लूं।” फिर वह लड़की हंसते हुए बताती है कि लोग उसे विदेशी समझ लेते हैं, इसलिए वह उन्हें “50 रुपीज-50 रुपीज” बोलकर थोड़ा आगे तक छोड़ देती है।

वीडियो पर आए लोगों के मजेदार कमेंट्स

यह वीडियो देखने से स्क्रिप्टेड लग रहा है, ऐसे में टाइम्स नाउ नवभारत इस वीडियो की कोई पुष्टि नहीं करता। वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @vivaan_k_pranks नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों के मजेदार कमेंट्स भी आ रहे हैं। जहां एक यूजर ने लिखा, “भारत में टैलेंट की कमी नहीं है।” दूसरे ने कहा, “ये तो गजब की एक्टिंग है भाई।” तीसरे ने मजाक में कहा, “बाल भूरे क्या किए, पूरी कहानी ही बदल गई।”

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article