वायरल न्यूज़

Viral Video: घोंसले से अंडे चुरा रहा था कपल, तभी आ गई मोरनी और फिर...

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Mar 26, 2023, 12:27 PM IST

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक कपल पेड़ पर बने घोंसले से अंडे चुरा रहा था, तभी अचानक से वहां मोरनी आ गई और फिर मोरनी ने किया उसे देखकर आप दंग रह जाएंगे। देखें पूरा वीडियो...

Image

अंडे चुराते वक्त मोरनी ने कर दिया कपल पर हमला (Photo Credit -Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • घोंसले से अंडे चुरा रहा था कपल
  • तभी अचानक आ गई मोरनी
  • कर दिया महिला पर हमला

Couple Stealing Eggs from Nest Viral Video: रील्स देखते-देखते कभी कुछ ऐसा नजर आ जाता है, जिसे देखने के बाद न तो आपकी हंसी रुकती है और न हीं आप अपनी हंसी को संभाल पाते हैं। कुछ ऐसा ही है यह वीडियो (Viral Video), जिसे देखने के बाद आप हंस-हंस के लोटपोट होने वाले हैं और आपके पेट में दर्द होने वाला है। तो आइए देखते हैं और जानते हैं इस वीडियो (Funny Video) के बारे में...

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक कपल पेड़ पर बने घोंसले से अंडे चुरा रहा होता है और तभी अचानक वहां मोरनी आ जाती है। फिर होना क्या था, मोरनी ने कपल को अच्छा सबक सिखाया। नीचे खड़ी महिला पर मोरनी ने हमला कर दिया। इस वीडियो (Funny Viral Video) को आप अगर पहली बार देखेंगे तो शायद आपको पूरी कहानी समझ न आए लेकिन दो-तीन बार देखने पर आपको ये वीडियो जरूर समझ आएगी। आलम यह है कि इस वीडियो को देखने के बाद आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे।

अंडे चुराते हुए कपल का वीडियो वायरल

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। इसमें से एक यूजर ने लिखा है कि मोरनी बदला लेने के मूड में है। वहीं. दूसरे यूजर ने मोरनी के लिए लिखा कि ग्रेट मॉम। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को 'videosmundoanimal' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो आपको यह वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article