वायरल न्यूज़

Viral Video: ले रहे थे खाने का मजा, तभी हुई सांड की एंट्री और फिर जो हुआ वो...

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Mar 26, 2023, 03:38 PM IST

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो में कुछ लोग आराम से बैठकर खाने का मजा लूट रहे थे, तभी अचानक सांड की एंट्री मारी और सबकुछ उलट-पलट कर रख दिखा। वीडियो देख आप भी भौचक्के रह जाएंगे।

Image

गुस्सैल सांड ने लोगों पर किया हमला (Photo Credit - Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • ले रहे थे खाने का मजा
  • अचानक आ गया सांड
  • अपने सींग से सभी को उठाकर पटका

Angry Bull Viral Video: गाड़ी तो आप सभी चलाते ही होंगे तो रास्ते सांड को भी देखा ही होगा, जो शांत तो रहता है लेकिन जब गुस्से में आता है तो पूरा माहौल ही खराब कर देता है। कुछ ऐसा ही इस वीडियो में भी देखा जा सकता है। जरा सोच कर देखिए अगर ऐसा आपके साथ हो तो आप क्या करेंगे या आपकी क्या हालत होगी। सोचने से रूह कांप जा रही है न। तो आइए देखते हैं यह वीडियो...

इस वीडियो में कुछ लोग दो टेबल पर आराम से खाने का लुत्फ उठा रहे होते हैं। तभी अचानक वहां एक सांड की एंट्री होती है, फिर होना क्या था, सब सांड को ही करना था। सांड जैसे ही वहां आता है, पहले एक टेबल पर बैठे दो लोगों को अपने चपेट में लेता है, तब तक दूसरे टेबल वाले लोग आराम से बैठकर देख रहे होते हैं। अब गुस्सैल सांड को ये बात कहां पचने वाली थी फिर सांड बिना मौका गवाएं दूसरे टेबल को अपनी चपेट में ले लेता है और सभी को उठाकर पटक देता है। सुनने से ही मन सहम सा जा रहा है तो जरा इस वीडियो पर भी नजर डाल लीजिए...

गुस्सैल सांड का वीडियो वायरल

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। इसमें से एक यूजर ने लिखा है कि भगवान करें ऐसा किसी के साथ न हो। वहीं. दूसरे यूजर ने लिखा कि सबका भगवान ही मालिक है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को 'bilal.ahm4d' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो आपको यह वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article