Viral Video: इंस्टाग्राम (Instagram Reels) पर डांस के इतने ज्यादा वीडियो (Viral Video) दिख जाते हैं कि देखकर ऐसा लगता है मानो आजकल पुरी दुनिया ही डांसर बनी है। डांस (Dance Video) की एक ऐसी ही अतरंगी वीडियो इंस्टाग्राम पर लगातार वायरल हो रही है। इस अतरंगी वीडियो में कुछ लड़कियां रोड पर डांस करती नजर आ रही हैं। इनमें से एक लड़की ने नीले रंग का परिधान पहना हुआ है, वीडियो का सारा फोकस उसी पर है। आप देख सकते हैं कि वह लड़की मग्न होकर जबरदस्त डांस कर रही है।
वीडियो देखकर नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी
लड़की इतना जबरदस्त डांस कर रही है कि आसपास के लोग उसे लगातार घूरे जा रहें हैं। हालांकि, वह बिना किसी की परवाह किये नाचे जा रही है। इस वीडियो में मज़े की बात उसके अतरंगी डांस स्टेप्स हैं। संभवतः यह लड़कियां किसी की बारात में नाच रही हैं। लड़कियां जिस धुन पर नाच रही हैं, वह शादी-ब्याह में बहुत प्रचलित धुन है। ये लड़कियां नागिन धुन (Nagin Video) पर नाच रही हैं। ये वीडियो दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। ऐसे में ये वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। देखें वीडियो-
लोग दे रहें हैं जबरदस्त प्रतिक्रियांए
वीडियो को anit_suresh_sharma नामक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को अबतक 6 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। वहीं 16 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो लाइक कर लिया है। इस वायरल फनी वीडियो(funny video) पर लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने मजे लेते हुए लिखा की ये लड़की नागमणी लेकर ही मानेगी, तो वहीं एक यूजर ने चटकारे लेते हुए लिखा कि अगर मेरे पास नागमणी होता तो पक्का मैं इसे दे देता। किसी ने तो यहां तक लिख दिया कि यदि ये नागिन डस लेगी तो लोगों का उठना मुश्किल हो जायेगा। कई यूजर ने इस लड़की की तुलना नागिन मूवी की श्री देवी से कर दी है। लोगों ने लिखा है कि यह लड़की श्री देवी का अधूरा बदला लेने आई है। वहीं कई यूजर ने लड़की के कान्फिडेंस की सराहना की है।
