वायरल न्यूज़

Shocking Video: मॉनिटर लिजर्ड का शिकार करना चाहता था तेंदुए, हुआ कुछ ऐसा कि जंगल के शिकारी की हालत हो गई खराब

Shocking Video: आप सोच रहे होंगे कि तेंदुए के सामने मॉनिटर लिजर्ड की क्या औकात! हालांकि, इस वीडियो में मॉनिटर लिजर्ड उस ताकतवर तेंदुए पर भारी पड़ रहा है। वीडियो में आप देख पाएंगे कि मॉनिटर लिजर्ड मात्र अपनी पूंछ से तेंदुए की हालत खराब कर देता है।

Image

मॉनिटर लिजर्ड और तेंदुए की लड़ाई (फोटो साभार- एक्स)

Shocking Video: तेंदुए को शेर और चीता की तरह ही जंगल का खूंखार शिकारी माना जाता है। जब वह अपने पर आता है तो शिकार को चीर-फाड़कर रख देता है। शेर और चीते की तरह ही तेंदुआ भी जंगल की दुनिया में राज करता है। हालांकि, कई बार जंगल के खूंखार शिकारियों को भी मुंह की खानी पड़ती है। हैरानी तब होती है जब सामने वाला बहुत ही कमजोर और छोटा जानवर हो। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जो आपको सोचने पर मजबूर कर देगा।

वीडियो देखकर सोच में पड़ जाएंगे

वायरल वीडियो एक मॉनिटर लिजर्ड और एक तेंदुए की लड़ाई का है। आप सोच रहे होंगे कि तेंदुए के सामने मॉनिटर लिजर्ड की क्या औकात! हालांकि, इस वीडियो में मॉनिटर लिजर्ड उस ताकतवर तेंदुए पर भारी पड़ रहा है। वीडियो में आप देख पाएंगे कि मॉनिटर लिजर्ड मात्र अपनी पूंछ से तेंदुए की हालत खराब कर देता है। जिसे देखकर आप भी दंग रह जाएंगे। देखें वीडियो-

वीडियो में देख पाएंगे कि एक मॉनिटर लिजर्ड को जंगल में देखकर एक तेंदुआ भागा-भागा आता है। दरअसल, वह उसका शिकार करने के लिए उसके पास आता है। लेकिन अगले ही पल मॉनिटर लिजर्ड अपनी पूंछ से तेंदुए को ऐसे मारता है कि वह सकपका जाता है। आप देख पाएंगे कि पहले वार के बाद तेंदुआ थोड़ा पीछे हटता है। इसके बाद वह इस ताक में लगा रहता है कि मॉनिटर लिजर्ड का ध्यान कब भटके और वह उसका शिकार करे। हालांकि उसे दोबारा मौका नहीं मिल पाता है और मॉनिटर लिजर्ड उसे हर बार मजा चखाता है। इस हैरान करने वाले वीडियो @AmazingSights नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है।

(डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।)

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article