वायरल न्यूज़

Watch: जूते के अंदर कुंडली मारकर बैठा था किंग कोबरा, जैसे ही शख्स ने डाला पैर..

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Feb 14, 2023, 09:42 AM IST

Video: इस वीडियो को देखने के बाद आप भी जूता पहनने से पहले उसके अंदर जरूर चेक करेंगे। यह घटना मैसूर की बताई जा रही है। आप देख सकते हैं कि किंग कोबरा अपने फन निकालकर खड़ा हो जाता है। किंग कोबरा एक जूते के अंदर बैठा होता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • वीडियो देखकर कांप जाएगी आपकी रूह
  • जूते के अंदर कुंडली मारकर बैठा था सांप
  • जूते में पैर डालने ही वाला था युवक

Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो ने लोगों की रातों की नींद उड़ा दी है। वीडियो देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। आप देख सकते हैं कि एक जूते के अंदर किंग कोबरा सांप बैठा होता है। जब शख्स जूता पहनने ही जा रहा होता है तो किंग कोबरा उसमें से निकल आता है। यह देखकर शख्स की रूह कांप जाती है। इस वीडियो को देखने के बाद आप भी जूता पहनने से पहले उसके अंदर जरूर चेक करेंगे। यह घटना मैसूर की बताई जा रही है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि किंग कोबरा अपने फन निकालकर खड़ा हो जाता है।

वीडियो देखकर कांप जाएंगे आप

यह नजारा देखकर किसी की भी हालत खराब हो सकती है। जैसे ही शख्स की नजर कोबरा पर पड़ती है, वह डर के मारे चीख पड़ता है। इसके बाद सांप पकड़ने वाले को बुलाया जाता है। आप देख सकते हैं कि स्नैक केचर जैसे ही किंग कोबरा के पास जाता है। वह फुफकार मारकर फन फैला लेता है और झटके में जूते से बाहर आ जाता है। यह देखकर परिवार के लोग डर जाते हैं। यह पहली बार नहीं है जब किसी जूते में सांप दिखाई दिया है। पहले भी ऐसे वीडियो सामने आते रहे हैं। अगर आप भी जूता पहनने जा रहे हैं, तो एक बार जरूर जांच कर लें।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article