वायरल न्यूज़

गजबः चलती गाड़ी पर करने लगा पुश-अप्स, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कुछ ऐसे सिखाया सबक

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated May 31, 2023, 12:38 PM IST

हरियाणा के गुरुग्राम से एक मामला सामने आया है, जिसमें कुछ युवक चलती कार पर बैठे नजर आ रहे हैं और फिर एक शख्स गाड़ी पर पुश-अप करता नजर आ रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की ओर से युवक पर कार्रवाई की गई है और गाड़ी का चालान कर दिया गया है।

Image

गाड़ी पर पुश अप्स करने का वायरल वीडियो (Image Credit : Twitter)

KEY HIGHLIGHTS
  • चलती गाड़ी पर करने लगा पुश-अप्स
  • वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने लिया एक्शन
  • चालान कर युवकों को सिखाया सबक

Push Ups On Car: इंटरनेट पर हाल ही में कार पर पुश अप्स करने का एक वीडियो वायरल (Viral Video) हुआ है,जिसे काफी बार देखा गया और शेयर भी किया गया। लेकिन समाज के हिसाब से देखा जाए या सुरक्षा की दृष्टिकोण से, है तो ये गलत ही। अब होना क्या था इन साहबजादों पर कार्रवाई कर दी गई है। अब ऐसे में लोगों का काफी रिएक्शन आया है। अगर अब आपने ये वीडियो (Trending Video) नहीं देखा है तो अब देख लीजिए।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो हरियाणा के गुरुग्राम का बताया जा रहा है, जिसमें आप देख सकते हैं कि कैसे एक चलती कार पर कुछ युवक खुराफात करते नजर आ रहे हैं। ऐसे में एक शख्स कार की छत पर पुश अप्स करता नजर आ रहा है, अब होना क्या इन अमीरजादों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और फिर पुलिस ने इन्हें काफी अच्छा सबक सिखाया है। साथ ही 6500 रुपए का चालान भी काटा है।

गाड़ी पर पुश अप्स करने लेकर हुई कार्रवाई

ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर अब तक कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। ऐसे में एक यूजर ने गुस्से में लिखा कि क्या ये लोग ट्रूथ एंड डेयर खेल रहे थे, जो ऐसा किया। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि इन लोगों को ना अपनी जान की फिक्र है और ना ही घरवालों की चिंता। इस वीडियो को अब तक लाखों लाइक्स मिल चुके हैं और हजारों बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को '@dubey_100' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है तो यह वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article