वायरल न्यूज़

Viral Video: शहद की दुकान चलाता था युवक, मधुमक्खियों ने आकर हाथ में लगा लिया छत्ता, देखकर कांपे लोग

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 29, 2022, 10:08 AM IST

Bees in Hand Video: युवक शहद की दुकान चलाता है। शायद इसी वजह से मधुमक्खियां उससे आकर लिपट गई हों। दूसरी तरफ लोग कह रहे हैं कि युवक ने मधुमक्खियों को किसी खास तकनीक से अपने वश में किया हुआ है। आप देख सकते हैं कि मधुमक्खियों ने लड़के के बाएं हाथ पर छत्ता लगाया हुआ है।

Image

हाथ पर मधुमक्खियां

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • वायरल हुआ हैरान करने वाला वीडियो
  • वीडियो देखकर कांप जाएगी रूह
  • मधुमक्खियों ने लगाया युवक की हाथ पर छत्ता

Bees in Hand Video: सोशल मीडिया पर आपने बहुत सारी हैरान करने वाली चीजें देखी होंगी, लेकिन आज हम आपको जो दिखाने जा रहे हैं। उसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। अगर आपको कभी मधुमक्खी ने काटा होगा तो आपको पता होगा कि उसका काटना कितना खतरनाक होता है। मधुमक्खी का छत्ता देखकर लोग उससे दूर ही रहते हैं। दूसरी तरफ एक युवक के पूरे हाथ पर मधुमक्खियों ने छत्ता बना लिया। यह नजारा देखकर हर किसी की आंखें खुली की खुली रह गईं। वीडियो ने इंटरनेट को भी हिला दिया है।

वीडियो देखकर कांप जाएंगे

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक किसी मोहल्ले से गुजर रहा है, वहीं खतरनाक मधुमक्खियां उसके हाथ पर चारों तरफ लिपटी हुई हैं। एक तरह से इन खतरनाक मधुमक्खियों ने उसके हाथ पर छत्ता बना लिया है। इस हैरतअंगेज अजूबे को देखकर लोगों की हालत खराब हो गई है। किसी को विश्वास नहीं हो रहा है कि यह सच है या नहीं। आप देख सकते हैं कि मधुमक्खियों ने लड़के के बाएं हाथ पर छत्ता लगाया हुआ है। वहीं लड़का इससे डर नहीं रहा है, बल्कि वह निश्चिंत होकर पूरी गली में घूम रहा है। देखें शॉकिंग वीडियो-

यह घटना अमेरिका के किसी शहर की बताई जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार, यह युवक शहद की दुकान चलाता है। शायद इसी वजह से मधुमक्खियां उससे आकर लिपट गई हों। दूसरी तरफ लोग कह रहे हैं कि युवक ने मधुमक्खियों को किसी खास तकनीक से अपने वश में किया हुआ है। तभी तो जो मधुमक्खियां किसी को बख्शती नहीं हैं और डंक मार-मारकर उसे घायल कर देती हैं। वह मधुमक्खियां बड़े आराम से युवक के हाथों पर लिपटी हुई हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि मधुमक्खियों ने युवक के हाथों पर जमावड़ा लगाया हुआ है। युवक इनको हटा भी नहीं रहा है। उसने बस अपनी मुट्ठी बंद की हुई है। रिपोर्ट के अनुसार, युवक ने अपनी मुट्ठी में मधुमक्खियों की रानी को पकड़ रखा है, इसस कारण मधुमक्खियों आकर उसके हाथों से लिपट गईं।

वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।

आदित्य साहू
आदित्य साहू author

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों... और देखें

End of Article