वायरल न्यूज़

प्राण जाए पर जूता न जाए! इन जनाब की हरकत देख आप भी पकड़ लेंगे अपना माथा, वीडियो हुआ वायरल

इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ट्रेन की पटरी पार करते समय अपना जूता गिरा देता है। जिसके बाद वह जूता उठाने के लिए दोबारा ट्रैक पर चला जाता है। इसी ट्रैक पर पीछे से तेज रफ्तार में ट्रेन भी आ रही होती है। खबर में पढ़ें और वीडियो में देखें उसके बाद क्या होता है?

Image

इन जनाब की हरकर देख आप भी पकड़ लेंगे अपना माथा (फोटो: X/ @Kkashish_k)

सोशल मीडिया पर आप हर दिन अलग-अलग तरह के वीडियो देखते होंगे। जिनमें कुछ वीडियो ऐसी होती होंगी जिन्हें देखने के बाद आप भी अपना माथा पकड़ लेते होंगे और मन ही मन कहते भी होंगे सच में पागल है'। सोशल मीडिया पर इस समय एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे जिसने देखा वही हैरान रह गया। दरअसल, शख्स एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए ट्रेन की पटरियों का सहारा लेता है। वह इस पटरी से उस पटरी पर जाने के लिए रेलिंग पर चढ़कर छलांग लगा देता है।

RPF जवान ने बचाई जान

इस दौरान जब वह पटरी को पार कर रहा होता है तो उसका एक जूता पैर से फिसल जाता है, जिसके बाद वह प्लेटफॉर्म पर चढ़ने की बजाय वह उस जूते को लेने के लिए फिर से पीछे चला जाता है। इसी दौरान ट्रैक पर ट्रेन भी आ रही होती है। तभी वीडियो में दिखता है कि एक RPF का जवान उसके पास भागता हुआ आता है और उसे जल्दी से ऊपर आने की ओर इशारा करता है। जिसके बाद यह शख्स भागता हुआ आता है, इसी बीच ट्रेन भी आ रही होती है। गनीमत रही की RPF जवान समय पर आकर उसका हाथ थाम कर उसे ऊपर खींच लेता है, नहीं तो कोई दुर्घटना भी घट सकती थी। RPF जवान उसे ऊपर खींचने के बाद गुस्से में एक थप्पड़ भी लगा देता है।

इंटरनेट यूजर्स ने किए ये कमेंट्स

सोशल मीडिया पर इसको @Kkashish_k नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो पोस्ट करने के बाद इसके कैप्शन में 'प्राण जाएं पर जूता न जाए। कलयुग के दशरथ कह सकते हैं क्या इनको ? सोच रही हूं कि जब इनकी शादी में जूता चुराने वाली रस्म हुई होगी तब इन्होंने क्या किया होगा' लिखा हुआ है। इंटरनेट यूजर्स ने भी वीडियो देखने के बाद तरह-तरह के कमेंट्स किए हैं। पहले यूजर ने लिखा: "जूता प्रेम तो देखिए! लग रहा है, अगर ट्रेन नहीं रुकती तो भी ये इंसान कहता, "जूते के साथ जाऊंगा, ट्रेन की पटरियों से नहीं डरूंगा बात तो सही है... कलयुग के दशरथ! फर्क सिर्फ इतना है कि उनके लिए वचन था, इनके लिए जूता! प्राण जाए पर जूता न जाए"।

दूसरे यूजर ने लिखा: "जान जोखिम में डालकर जूता बचाना, ये तो असली 'जूता प्रेमी' की निशानी है, क्या पता, शादी में जूता चुराने वालों को देखकर ये सीख ले।", तीसरे यूजर ने लिखा: "सूट अच्छा पहनने से दिमाग नहीं हो जाता है मुझे नहीं लगता है इसके पास जरा सभी दिमाग होगा", वहीं पर चौथे ने लिखा: "भाई जूता लेने के चक्कर में जान चली जाती जूता तो फिर भी खरीद लोगे।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article