Viral Video: कहते हैं कि 'जाको राखे साइयां मार सके ना कोई'। इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह कहावत इस वीडियो के संदर्भ में एकदम फिट बैठती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स की गर्दन लिफ्ट में फंसकर कटने ही वाली थी। हालांकि, एक चमत्कार होता है और वह शख्स चंद सेकेंड्स में मौत को मात देकर अपनी जान बचा ले जाता है। सोशल मीडिया पर आपने हादसे से जुड़े कई वीडियो देखे होंगे, लेकिन यह वीडियो देखकर आपकी हालत खराब हो जाएगी।
वीडियो देखकर फूलने लगेगी सांस
यह वीडियो आपकी रूह कंपा देने के लिए काफी है। वीडियो में देखा जा सकता है कि आखिरी सेकेंड में शख्स अपनी सूझबूझ का इस्तेमाल करता है और अपनी जान बचाने में सफल हो जाता है। वीडियो रूस के एक अपार्टमेंट का बताया जा रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स लिफ्ट में हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बचता है। दरअसल, लिफ्ट का दरवाजा खुलता है और शख्स उसमें से बाहर निकलने लगता है। हालांकि, लिफ्ट फ्लोर पर न रुककर अचानक तेजी से ऊपर बढ़ने लगती है। देखें वीडियो-
किस्मत का धनी इंसान
आप देख सकते हैं कि शख्स लिफ्ट और फ्लोर के बीच फंस ही चुका होता है और शख्स की गर्दन लिफ्ट से कटने ही वाली होती है। तभी तेजी से शख्स खुद को किसी तरह पीछे की तरफ खींचकर गिराता है और अपनी जान बचा ले जाता है। बिल्डिंग में लगे सीसीटीवी कैमरे में सारा हादसा कैद हो जाता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर वीडियो शेयर किया गया है। वीडियो देखकर बहुत सारे लोगों की हालत खराब हो रही है, वहीं कई लोगों ने शख्स को किस्मत का धनी इंसान बताया है।
