वायरल न्यूज़

Video: दिवाली से पहले बंदे ने अपनी स्कूटी में लगा दी दुनियाभर की लाइटें, वीडियो देख लोगों ने जमकर उड़ाई खिल्ली

Viral Video: आप देख सकते हैं कि शख्स ने अपनी स्कूटी का अनोखा मॉडिफिकेशन कराया है। उसने अपनी स्कूटी पर दुनियाभर की लाइटें थोप दी हैं। वीडियो सामने आने के बाद लोगों का माथा खराब हो गया है। इसके बाद यूजर्स इस शख्स की जमकर खिल्ली उड़ा रहे हैं।

Image

बंदे ने स्कूटी में लगवा दी झालर (इंस्टाग्राम)

Viral Video: कुछ ही दिनों में दिवाली आने वाली है। दिवाली के मौके पर लोग अपने घरों पर जमकर झालरें लगाते हैं। इस दौरान झालरों और लाइटों से लोगों के घर, दुकानें और बाजार जगमग नजर आते हैं। लेकिन क्या आपने कभी किसी स्कूटी को जगमग होते देखा है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों ऐसा वायरल होता है, जिसे देखकर आपका मुंह खुला का खुला रह जाएगा। यह वीडियो एक स्कूटी का है, जिसे चलाने वाले शख्स ने उस पर इतनी झालरें लगा दी हैं, जिसकी आपने उम्मीद भी नहीं की होगी।

स्कूटी में बंदे ने लगवा दी दर्जनों लाइट

वीडियो में आप देख सकते हैं कि शख्स ने अपनी स्कूटी का अनोखा मॉडिफिकेशन कराया है। उसने अपनी स्कूटी पर दुनियाभर की लाइटें थोप दी हैं। वीडियो सामने आने के बाद लोगों का माथा खराब हो गया है। इसके बाद यूजर्स इस शख्स की जमकर खिल्ली उड़ा रहे हैं। वीडियो देखने के बाद यूजर्स ने कहा है कि इतना ही लाइट का शौक था तो अपने शरीर पर झालरें लगवा लेते। यहां तक कि कुछ यूजर्स ने गाड़ी को चलता-फिरता 'कुंभ का मेला' तक कह डाला है। देखें वीडियो-

इस अनोखे स्कूटी के वीडियो को @captan_sahab_404 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में आप देख पाएंगे कि शख्स झालरों से पटी इस स्कूटी को सड़क पर चलाता नजर आ रहा है। उसने न सिर्फ स्कूटी में हजार तरह की लाइट लगाई है, बल्कि सेंटर में उसने स्कूटी में एक एलईडी भी लगाई हुई है। इस एलईडी में कोई वीडियो चलती दिख रही है। आप देख पाएं के स्कूटी में ऐसी कोई भी जगह नहीं है जहां लाइट न लगी हो। यहां तक कि लोग पहचान भी नहीं पा रहे हैं कि कौन सी स्कूटी है। डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article