वायरल न्यूज़

'रावण महाराज ऐसा काम ही क्यों करते हो कि हर कोई तुम्हें जलाता है', इस सवाल का 'लंकापति' ने दिया ऐसा जवाब वीडियो हुआ वायरल

Viral Video: दशहरे पर सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें रावण की वेशभूषा धारण किए शख्स से एक लड़का पूछता है कि 'रावण महाराज ऐसा काम ही क्यों करते हो कि हर साल आपको जलाया जाता है?' इस पर रावण जवाब देता है, उसके बाद यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है।

Image

रावण महराज भाग क्यों रहे हो? शख्स ने पूछा सवाल(Instagram)

Viral Video: आज देशभर में दशहरा का पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। हर तरफ उमंग और उल्लास है। बता दें यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। कहा जाता है कि इस दिन भगवान श्री राम ने माता सीता का हरण करने वाला लंकापति रावण का वध किया था। इन्हीं सबके बीच सोशल मीडिया पर इस समय एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जो काफी देखा जा रहा है।

रावण ने दिया ये जवाब

दरअसल सड़क पर एक रावण का वेशभूषा धारण किया हुआ एक शख्स दौड़ रहा है। जिसमें उसके पीछे दौड़ रहे एक लड़के ने रावण से पूछा कि रावण महराज भाग क्यों रहे हो? जिस पर रावण कहता है कि ये पागल जनता हमें जलाने के लिए पीछे पड़ी है। फिर शख्स पूछता है कि तुम ऐसा काम ही क्यों करते हो? जिसका जवाब देते हुए रावण कहता है कि तीन गलती तो हर इंसान की माफ कर दी जाती है, मैंने तो एक ही की थी। फिर भी ये हर साल मेरे पीछे पड़ जाते हैं जलाने के लिए।

चलो ठीक है अगर राम भगवान जलाने के लिए आए तो मैं 10 बार जलने के लिए तैयार हूं। पर ऐसा-ऐसा लोग जलाने आए जो खुद रावण हैं। इस पूरी दुनिया में मैं क्या एक ही पापी था। रावण जलाकर ऐसा खुश होते हैं, जैसे कि धरती से पाप ही खत्म हो गया है। मैं गारंटी से लिखकर दे दूं कि हर घर पापी बैठा है। पहले तुम अपने अंदर का रावण तो मारो। बाद में रावण जलाने जाना। इसके बाद वह शख्स कहता है ठीक है भाई साहब अभी मेरे पीछे जनता पड़ी है जलाने के लिए तुम्हें बाद में बताऊंगा।

इंटरनेट पर यूजर्स का रिएक्शन

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर dharmendra_bilotia_ नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक 31 मिलियन लोगों ने देखा है। वीडियो के कैप्शन में 'जान बचा के भागो' लिखा हुआ है। इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स ने भी तरह-तरह के कमेंट्स किए हैं। पहले ने लिखा: "मजाक में बोला लेकिन भाई की बात में दम है", दूसरे ने लिखा: "बिल्कुल सही कहा आपने", तीसरे ने लिखा: बात तो सही है रावण भाई"

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article