वायरल न्यूज़

Watch Video: टैलेंट ऐसा जमाने को सोचने पर कर दे मजबूर, देखें लड़के का ये अनोखा कारनामा

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jul 7, 2023, 01:05 PM IST

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़का फुटबॉल के साथ ऐसा कारनामा करता है, जिसे देखने के बाद आपको अपनी ही आंखों पर भरोसा नहीं होगा। ऐसे में ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी धूम मचा रहा है।

Image

लड़के ने फुटबॉल को उंगलियों पर नचाया (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • फुटबॉल के साथ लड़के ने किया अनोखा कारनामा
  • देख लोग हुए आश्चर्यचकित
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Viral Video in Hindi: इंटरनेट पर हर रोज कई सारे वीडियोज (Viral Video) अपलोड किए जाते हैं, जिनमें लोग अपने टैलेंट दिखाते रहते हैं। लेकिन आज हम आपके लिए एक ऐसा वीडियो लेकर आए हैं, जिसे देखने के बाद आपकी आंखें तक बाहर आ सकती है। यकीनन, आपने अपनी पूरी जिदंगी ऐसा वीडियो नहीं देखा होगा। इस वीडियो में एक लड़का फुटबॉल के साथ स्टंट करता नजर आ रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में लड़का रेलवे स्टेशन पर बैठा है, जहां वह फुटबॉल के साथ मस्ती करता नजर आ रहा है। ऐसे में लड़का अपने दोनों पैर और दोनों हाथों की उंगलियों पर फुटबॉल को नचाता दिख रहा है। इतना ही नहीं, लड़के ने अपने मुंह में पेन फंसाकर उससे भी फुटबॉल को घुमा रहा है। ऐसे में यूजर्स को भी ये वीडियो खासा पसंद आ रही है और लोग इसे काफी बार शेयर भी कर रहे हैं।

लड़के ने फुटबॉल को उंगलियों पर नचाया

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर अब तक कई यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे चुके हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि ऐसे टैलेंट सिर्फ भारत में ही देखा जा सकता है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि रोनाल्डो और मेसी को भी ये इस वीडियो को देखना चाहिए। इस वीडियो को अब तक 89 हजार से अधिक लोगों ने लाइक कर लिया है। इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। तो आपको ये वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article