वायरल न्यूज़

Viral Video: मजदूरों के पास नहीं था तवा तो फावड़े पर ही बनाने लगे रोटी, अनोखा जुगाड़ देखकर दिल हार बैठे लोग

Viral Video: आप देख पाएंगे कि रोटी बनाने के लिए उनके पास तवा भी नहीं। इसके बाद मजदूर बहुत ही अनोखा जुगाड़ निकालते हैं। आप देख पाएंगे कि मजदूर तवा की जगह फावड़े का इस्तेमाल करते हैं। जिस फावड़े से मिट्टी खुदाई और बाकी काम करते हैं। उसी फावड़े को धोकर उन्हें तवे के रूप में इस्तेमाल कर लिया है।

Image

मजदूरों ने फावड़े पर बनाई रोटी (इंस्टाग्राम)

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो सामने आता है, जिसे देखकर लोग सोच में पड़ जाते हैं। आपने मजदूरों को बहुत ही सीमित संसाधनों में जीवन गुजारते देखा होगा। आपने देखा होगा कि कई बार उन्हें घर जाने का मौका नहीं मिलता। इस कारण वह जहां काम कर रहे होते हैं, वहीं खाना बनाने लगते हैं। हालांकि, इस दौरान उनके पास बर्तन उतने नहीं होते हैं, जितने खाना बनाने के लिए जरूरी होते हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है।

वीडियो देखकर मजदूरों की करेंगे जमकर तारीफ

वायरल हो रहे वीडियो में कुछ मजदूर खाना बनाते नजर आ रहे हैं। हालांकि, मजदूरों के पास सारे बर्तन मौजूद नहीं हैं। आप देख पाएंगे कि रोटी बनाने के लिए उनके पास तवा भी नहीं। इसके बाद मजदूर बहुत ही अनोखा जुगाड़ निकालते हैं। आप देख पाएंगे कि मजदूर तवा की जगह फावड़े का इस्तेमाल करते हैं। जिस फावड़े से मिट्टी खुदाई और बाकी काम करते हैं। उसी फावड़े को धोकर उन्हें तवे के रूप में इस्तेमाल कर लिया है। आप देख पाएंगे कि मजदूर फावड़े को चूल्हे के ऊपर ऐसे रखते हैं, जिससे उसका इस्तेमाल तवे के रूप में किया जा सके। देखें वीडियो-

वीडियो में देख पाएंगे कि हाथ से रोटी बना-बनाकर एक मजदूर तवेनुमा फावड़े पर रख रहा है। इसके बाद दूसरा मजदूर पहले उस रोटी को फावड़े पर पकाता है। इसके बाद रोटी को आग पर पकाकर अलग रखता है। वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स की मौज आ गई है। कई यूजर्स कह रहे हैं कि ऐसा जुगाड़ सिर्फ इंडिया में ही हो सकता है। इस जबरदस्त देसी जुगाड़ वीडियो को इंस्टाग्राम पर i_am_bihari04 नाम के अकाउंट पर शेयर किया गया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article