वायरल न्यूज़

Viral Video: माधुरी दीक्षित संग डांस का मिला मौका तो किली पॉल ने लूट ली महफिल, 'चने के खेत में' गाने पर जमकर नाचे

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 8, 2022, 10:32 AM IST

Kili Paul with Madhuri Dixit Dance: वीडियो में स्टेज पर बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी नजर आ रही हैं। इसके अलावा उनके साथ तंजानिया के सोशल मीडिया स्टार किली पॉल भी खड़े दिखाई दे रहे हैं। तभी वहां 'चने के खेत में' गाना बजने लगता है। इस गाने पर माधुरी दीक्षित के साथ किली पॉल ऐसा ठुमका लगाते हैं कि वहां मौजूद लोग उनके डांस के दीवाने हो जाते हैं।

Image

किली पॉल माधुरी दीक्षित डांस (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • झलक दिखला जा 10 के सेट पर पहुंचे किली पॉल
  • किली पॉल ने माधुरी दीक्षित के साथ किया डांस
  • 'चने के खेत में' गाने पर दोनों ने किया जबरदस्त डांस

Kili Paul with Madhuri Dixit Dance: तंजानियाई सोशल मीडिया स्टार किली पॉल इन दिनों भारत में अपना जलवा बिखेर रहे हैं। वह भारत आकर विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं। पिछले दिनों वह बिग बॉस के घर में भी गए थे। इसके अलावा 'झलक दिखला जा' के सेट पर भी पहुंच गए। उन्हें झलक दिखला जा के सेट पर बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित के साथ डांस करने का मौका मिला। इसके बाद उन्होंने पूरी महफिल ही लूट ली। उन्होंंने माधुरी दीक्षित के साथ जमकर ठुमके लगाए।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो 'झलक दिखला जा' के सेट से है। इस वीडियो में स्टेज पर बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी नजर आ रही हैं। इसके अलावा उनके साथ तंजानिया के सोशल मीडिया स्टार किली पॉल भी खड़े दिखाई दे रहे हैं। तभी वहां 'चने के खेत में' गाना बजने लगता है। इस गाने पर माधुरी दीक्षित के साथ किली पॉल ऐसा ठुमका लगाते हैं कि वहां मौजूद लोग उनके डांस के दीवाने हो जाते हैं। बता दें कि किली पॉल बॉलीवुड के गानों पर लिप सिंक और डांस करके सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुके हैं। देखें वीडियो-

अपने डांस से उड़ा दिया गर्दा

झलक दिखला जा 10 के सेट पर किली पॉल ने जब माधुरी दीक्षित संग ठुमके लगाए तो उनके फैंस ने उन्हें हाथो हाथ लिया। 'चने के खेत में' गाने पर वह हूबहू माधुरी दीक्षित की नकल करते दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग इस डांस परफॉर्मेंस को खूब पसंद कर रहे हैं। बता दें कि किली पॉल की फेवरेट एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ही हैं। इस वजह से वह उनसे मिलने आए हैं। माधुरी दीक्षित इन दिनों 'झलक दिखला जा 10' में जज की भूमिका निभा रही हैं। इससे पहले किली पॉल बिग बॉस 16 में भी नजर आए थे। उन्होंने कंटेस्टेंट्स को नया टास्क देने के लिए शो में एंट्री की थी। वहां उन्होंने सभी कंटेस्टेंट्स के साथ डांस भी किया था।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article