Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो सामने आता है, जो यूजर्स का दिल जीत लेता है। इंटरनेट पर आए इन वीडियो को देखकर लोग तारीफ भी करते हैं। आपने देखा होगा कि लोग अपनी बॉडी बनाने और तंदरुस्त रहने के लिए जिम जाते हैं। हालांकि, जिम जाने के लिए लोग एक अलग तरह की ड्रेस पहनते हैं। जिन्हें जिम कॉस्ट्यूम कहा जाता है। आपने देखा होगा कि लड़कियां भी अलग तरह का कॉस्ट्यूम पहनकर जिम जाती हैं।
साड़ी पहनकर महिला ने जिम में ढाया कहर
आपने शायद ही किसी महिला या लड़की को साड़ी पहननकर जिम करते देखा होगा। दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक महिला साड़ी पहनकर जिम करती दिखाई दे रही है। महिला को भारतीय परिधान में जिम करता देखकर सोशल मीडिया यूजर्स अपना दिल हार बैठे हैं। वीडियो में सबसे पहले आपको एक महिला जिम में दिखाई देगी। आप देख पाएंगे कि महिला साड़ी पहनकर जिम में डंबल उठा रही है। देखें वीडियो-
इतना ही नहीं साड़ी में ही महिला पुशअप्स करती दिख रही है। इसके साथ ही महिला अपनी ड्रेस में अलग तरह का एक्सप्रेशन देती नजर आ रही है। महिला का यह वीडियो यूजर्स को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। जहां एक तरफ लोग महिला के ड्रेस की तारीफ कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ उसके जिम स्किल की भी तारीफ हो रही है। इस वीडियो को varshana_rana नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।
