वायरल न्यूज़

Video: नमाज पढ़ रहे थे इमाम, तभी कंंधे पर जाकर बैठ गई बिल्ली, फिर जो हुआ देखकर नहीं होगा यकीन

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Apr 6, 2023, 05:20 PM IST

Namaz Video: वीडियो में आप देख सकते हैं कि तरावीह की नमाज अदा करते समय एक इमाम के ऊपर अचानक से बिल्ली कूद जाती है। इसके बाद भी इमाम पूरी एकाग्रता से नमाज पढ़ना जारी रखते हैं। वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Image

नमाज पढ़ने के दौरान कूदी बिल्ली (फेसबुक)

KEY HIGHLIGHTS
  • तरावीह की नमाज पढ़ रहे थे इमाम
  • अचानक उनके ऊपर कूदती है बिल्ली
  • बेफिक्री से नमाज पढ़ते रहते हैं इमाम

Namaz Video: रमजान का पवित्र महीना चल रहा है। इस दौरान दुनियाभर के मुसलमान रोजा रखते हैं। इसके अलावा दिनभर में पांच बार नमाज अदा करते हैं। सोशल मीडिया पर तरावीह की नमाज का एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो अल्जीरिया का बताया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि तरावीह की नमाज अदा करते समय एक इमाम के ऊपर अचानक बिल्ली कूदती है। इसके बाद बिल्ली इमाम के कंधे पर जाकर बैठ जाती है। वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद लोग काफी प्रभावित हो रहे हैं।

नमाज अदा कर रहे थे इमाम

वीडियो को फेसबुक पर शेख वालिद मेहसास नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि इमाम अल्जीरिया के 'बोर्डज बू अरेरिड्ज' में एक मस्जिद में तरावीह की नमाज की अगुआई कर रहे थे। वह माइक में नमाज पढ़ रहे थे, वहीं उनके पीछे बहुत सारे लोग खड़े होकर नमाज अदा कर रहे थे। इसी बीच एक बिल्ली इमाम के कंधे पर जाकर बैठ जाती है। आप देख सकते हैं कि कंधे पर बिल्ली के बैठ जाने के बाद भी इमाम बेफिक्र होकर नमाज पढ़ते रहते हैं। देखें वीडियो-

वीडियो में आगे देख सकते हैं कि जब तक बिल्ली का मन होता है, वह इमाम के कंधे पर ही बैठी रहती है। इसके बाद वह उनके कंधे से उतरकर चली जाती है। इस पूरी प्रक्रिया में इमाम आंखें बंद करके शांति से नमाज पढ़ना जारी रखते हैं। वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स अपना दिल हार बैठे हैं। वीडियो तेजी से देखा और शेयर किया जा रहा है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article