वायरल न्यूज़

Video: सांड की मदद करना पड़ गया उल्टा, जानवर ने शख्स को उठाकर नदी में फेंका, देखकर थर्रा जाएंगे

Viral Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स परेशानी में पड़े एक सांड की मदद करने पहुंच जाता है। जैसे ही वह शख्स सांड की मदद करके खाली होता है, सांड उसके साथ जो करता है उसे देखकर आपको गुस्सा आ जाएगा।

Image

सांड का हमला (इंस्टाग्राम)

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो देखने को मिलता है, जिसे देखकर यूजर्स सोच में पड़ जाते हैं। कई बार लोग दूसरों की मदद करने के चक्कर में अपना ही नुकसान कर बैठते हैं। इसलिए बड़े-बुजुर्ग कहते हैं कि किसी की भी मदद सोच समझकर करनी चाहिए। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

वीडियो देख कांप उठेंगे आप

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स परेशानी में पड़े एक सांड की मदद करने पहुंच जाता है। जैसे ही वह शख्स सांड की मदद करके खाली होता है, सांड उसके साथ जो करता है उसे देखकर आपको गुस्सा आ जाएगा। वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि एक सांड की सींग में कहीं से रस्सी फंस जाती है। देखें वीडियो-

शख्स को जैसे ही नजर आता है कि सांड परेशानी में है, वह उसकी मदद करने पहुंच जाता है। इसके बाद शख्स अपनी जान जोखिम में डालकर उसकी मदद करता है और रस्सी निकालता है। जैसे ही सांड की रस्सी निकलती है वह उसी शख्स को उठाकर नदी में फेंक देता है। जिस तरह शख्स नदी में गिरता है, उसे देखकर पता चल रहा है कि उसे काफी गंभीर चोट लगी होगी।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article