वायरल न्यूज़

Video: नागिन डांस की शानदार सफलता के बाद पेश है गुटखा डांस, देखकर कहेंगे- वाह! गजब कर दिया

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated May 28, 2023, 10:55 AM IST

Gutkha Dance Video: एक लड़के ने बड़े ही शानदार तरीके से अपने हाथ की हथेली पर रखकर गुटखा बनाया। फिर उसने इस गुटखे को मुंह में रखा और सबके बीच डांस फ्लोर पर पहुंचकर ऐसा नाचा कि गर्दा उड़ा दिया।

Image

गुटखा डांस (इंस्टाग्राम)

Gutkha Dance Video: भारत में शादियों का सीजन चल रहा है। इस दौरान लोग जमकर डीजे पर डांस करते हैं। भारत की शादियों में नागिन डांस खूब प्रचलित है। इसी बीच गुटखा डांस इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है। आप भी इस डांस को देखकर कहेंगे कि वाह कमाल कर दिया। यह अजीबोगरीब डांस इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस डांस वीडियो को आप देखकर अपना सिर पीट लेंगे। इसमें एक लड़का गुटखा खाते हुए मजेदार डांस करता दिख रहा है। इस कारण सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे गुटखा डांस नाम दे दिया।

नागिन डांस के बाद गुटखा डांस

वीडियो बड़ा ही जबरदस्त है, जो आपको हंसने पर मजबूर कर देगा। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग स्टेज के ऊपर और कुछ लोग स्टेज के नीचे झूमकर डांस कर रहे हैं। इसी बीच एक लड़का कैमरे के आगे नजर आता है। वह कुछ अजीबोगरीब हरकतें कर रहा था। ध्यान से देखने पर पता चला कि वह लड़का अपनी हथेली पर गुटखा रगड़ रहा है। लड़का बड़े ही करीने से गुटखा बनाता दिख रहा है। इसके बाद वह गुटखे को अपने मुंह में रखता है और फिर सबके बीच जाकर डांस करने लगता है। लड़के जिस तरह जेब से गुटखा निकालकर डांस की स्टाइल में इसे खाता है, उसे लोग देखते रह जाते हैं। देखें वीडियो-

शायद इसी वजह से लोगों ने इसका नाम 'गुटखा डांस' रख दिया। सबसे मजेदार बात यह है कि गुटखा मुंह में खाते ही लड़का गोली की रफ्तार में डांस करने पहुंच जाता है। इसके बाद वह बेहद फनी स्टेप करने लगता है। यह स्टेप देखते ही देखते वायरल हो गया। वीडियो को सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने शेयर किया है। वीडियो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं और इसे डांस का नया फॉर्मेट बता रहे हैं।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article