वायरल न्यूज़

Viral Video: भैंसों के झुंड ने शेर को फुटबॉल की तरह उठा-उठाकर ऐसे पटका, देखकर दिमाग का पुर्जा-पुर्जा हिल जाएगा

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें भैंसों के झुंड ने शेर पर हमला कर दिया। इसके बाद जो हुआ उसे देखकर आपका दिमाग चकरा जाएगा।

Image

खतरनाक नजारा (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • भैंसों के झुंड ने किया शेर पर हमला
  • नजारा देखकर दिमाग घूम जाएगा
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना तरह-तरह के वीडियो (Shocking Video) शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो (Funny Video) इतने फनी होते हैं कि देखते ही लोगों की हंसी छूट जाती है। जबकि, कुछ वीडियो (Trending Video) ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोग हक्के-बक्के रह जाते हैं। वहीं, कुछ वीडियो (Animal Video) ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों को आंखों पर यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो (Wildlife Video) सामने आया है, जिसे देखकर एक पल के लिए आपके दिमाग का पुर्जा-पुर्जा हिल जाएगा। कई लोगों को तो अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाएगा।

आज तक आपने जानवरों की लड़ाई के कई वीडियो देखे होंगे। कुछ वीडियो इतने खतरनाक होते हैं, जिन्हें देखकर दुनिया दंग रह जाती है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिस पर एक पल के लिए आपको यकीन करना मुश्किल हो जाएगा। क्योंकि, भैसों के झुंड ने शेर पर जिस तरह से हमला किया, वो दिल दहलाने वाला था। वीडियो में आप देख सकते हैं भैंसों के झुंड ने शेर को घेर रखा है। इतना ही नहीं शेर पर ताबड़तोड़ हमला किया जाता है। उसे फुटबॉल की तरह हवा में उछाला जा रहा है। आखिर, में क्या क्या होता है आप खुद देख लीजिए...

दिल दहलाने वाला नजारा

नजारा देखकर आप भी भौंचक्के रह गए होंगे। इंस्टाग्राम पर इस हाहाकारी वीडियो को 'untamed_earth' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। जबकि, सैकड़ों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। कुछ लोग जहां इस पर हैरानी जता रहे हैं, तो कुछ लोग मजे ले रहे हैं। किसी का कहना है कि काफी खतरनाक नजारा था, तो किसी का कहना है कि भाई देखकर रूह कांप गया। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article