Dulha Dulhan Video: कुछ लोग किस्मत के इतनी धनी होते हैं कि उन्हें अपने से कई गुना सुंदर लड़की शादी के लिए मिल जाती है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में भी ऐसा ही है। वीडियो में दिखाई दे रहे दूल्हे को तो यकीन ही नहीं होता है कि उसकी दुल्हन इतनी सुंदर है। अपनी बहुत ही ज्यादा सुंदर दुल्हन को अपने सामने देखकर दूल्हे से कंट्रोल नहीं होता है और वह अपने होश खो बैठता है। आप देख सकते हैं कि वह गश खाकर स्टेज पर ही अपने दोस्तों के ऊपर गिर पड़ता है।
वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है। यह वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बैंक्वेट हॉल में बारात आ गई है। इस बीच दूल्हा भी अपने दोस्तों के साथ जयमाला की स्टेज पर पहुंच गया है। दूल्हा अपने दोस्तों के साथ दुल्हन का इंतजार कर रहा होता है। तभी दुल्हन अपनी सहेलियों के साथ स्टेज की तरफ आती दिखाई देती है। यहां तक तो सब ठीक था, लेकिन जैसे ही दूल्हे की नजर अपनी दुल्हनिया पर पड़ती है। वह अपने होश खो बैठता है। देखें वीडियो-
खूबसूरत दुल्हन देखकर आंहें भरने लगता है दूल्हा
शादी के जोड़े में सजी दुल्हनिया को देखकर दूल्हे को भरोसा ही नहीं होता कि उसकी दुल्हन इतनी सुंदर होगी। आप देख सकते हैं कि वह स्टेज पर ही आहें भरने लगता है। इसके बाद वह अपने दोस्तों के ऊपर गश खाकर गिर जाता है। किसी तरह उसके दोस्त उसे संभालते हैं। दूल्हा-दुल्हन से जुड़ा यह वीडियो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर wedabout नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा गया है, ‘जब आप सबसे पसंदीदा शख्स से विवाह करते हैं।’ आप देख सकते हैं कि दूल्हा कुछ समय बाद खुद को संभालता है और फिर दुल्हन का हाथ पकड़कर उसे स्टेज पर ले आता है। यह दृश्य देखने में बहुत ही सुंदर लगता है।
