वायरल न्यूज़

Viral Video: हाईवे पर दीदी सुपर स्टंट वुमन बन रही थीं, तभी हुआ कुछ ऐसा कि वीडियो हो गया वायरल

Viral Video: सोशल मीडिया पर रात के हाईवे पर लड़कियों के खतरनाक बाइक स्टंट का वीडियो वायरल हो रहा है। चलती बाइक पर खड़े होकर पोज देने और जगह बदलने की कोशिश देख लोग हैरान हैं।

Image

viral video: हाईवे पर दीदी ने किया सुपर स्टंट वुमन, देखें वीडियो (X/@Mrtiwari)

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो हंसी के साथ-साथ बहस का कारण भी बन गया है। इस वीडियो में रात के समय एक हाईवे पर कई मोटरसाइकिलें तेज रफ्तार से चलती नजर आ रही हैं। सभी बाइक एक ग्रुप में दौड़ रही होती हैं और माहौल किसी एडवेंचर राइड जैसा लगता है। वीडियो में सबसे ज्यादा ध्यान उस बाइक पर जाता है, जिसे लाल सूट और काली जैकेट पहनी एक लड़की चला रही होती है। उसके पीछे बैठी दूसरी लड़की नीली जींस और काले फ्रॉक में नजर आती है। शुरुआत में सब कुछ सामान्य लगता है, लेकिन कुछ ही सेकंड बाद दोनों स्टंट करना शुरू कर देती हैं।

स्टंट काफी खतरनाक

चलती बाइक पर आगे बैठी लड़की पहले खड़ी होकर पोज देती है और फिर अपनी जगह बदलने की कोशिश करती है। पीछे बैठी लड़की भी बैलेंस बनाने की कोशिश करती दिखती है। आसपास चल रही दूसरी बाइकों से लोग उन्हें चीयर करते हैं और वीडियो में म्यूजिक भी बज रहा होता है, जिससे माहौल और रोमांचक लगता है, लेकिन असल में यह स्टंट काफी खतरनाक है। तेज रफ्तार बाइक पर संतुलन बिगड़ने का खतरा साफ नजर आता है। जरा सी गलती किसी बड़े हादसे में बदल सकती है। यही वजह है कि वीडियो देखने के बाद कई लोग चिंता भी जता रहे हैं।

यूजर्स ने भी किए कई कमेंट्स

यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @Mrtiwari नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक करीब 92 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है और सैकड़ों लोग इसे लाइक कर चुके हैं। कुछ यूजर्स हंस रहे हैं, तो कई ने सड़क सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं। एक यूजर ने लिखा, “मजाक ठीक है, लेकिन पब्लिक रोड स्टंट की जगह नहीं है।” भारत में इस तरह की ट्रिपल राइडिंग और स्टंट करना कानूनन गलत है और इससे जान का खतरा रहता है। यह वीडियो हमें यही सिखाता है कि रोमांच से ज्यादा जरूरी हमारी सुरक्षा है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झा author

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कं... और देखें

End of Article