वायरल न्यूज़

Viral Video: नदी में नहा रही थी लड़की, पास खड़े थे दो लड़के, हुआ कुछ ऐसा कि निकल गई चीख

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 10, 2022, 05:19 PM IST

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की के साथ कुछ ऐसा होता है कि उसकी चीख निकल जाती है। आप देश सकते हैं कि वह लड़की मजे से नदी में नहा रही होती है। उसके पीछे दो लड़के भी आराम ने नदी में नहाने का मजा ले रहे होते हैं।

Image

नदी में नहा रही थी लड़की (फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
  • नदी में मजे से नहा रही थी लड़की
  • तभी तैरती हुई कोई चीज आ गई पास

Viral Video: कई बार हम अपने काम में लगे होते हैं और जब अचानक कोई घटना हो जाती है तो हमारे होश ही उड़ जाते हैं। इसलिए बड़े-बुजुर्ग कहते हैं कि कोई भी काम एकाग्रचित्त और ध्यान से करना चाहिए। हालांकि, जब हम एंजॉयमेंट के मूड में होते हैं, तो हम मानसिक रूप से खुद को तनाव मुक्त कर देते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। वह लड़की मजे से नदी में नहा रही थी, तभी कुछ ऐसा होता है कि उसकी चीख निकल जाती है।

नदी में नहाने के दौरान हुई घटना

इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की किसी नदी में नहा रही होती है। इस लड़की के कुछ ही दूरी पर दो लड़के भी नहा रहे होते हैं। हालांकि, इन लड़कों से लड़की का कोई कनेक्शन नहीं होता। वह दोनों भी नदी में नहाने का मजा ले रहे होते हैं। इस बीच लड़की जमकर एंजॉय कर रही होती है और अपना वीडियो भी बनवा रही होती है। इस समय लड़की को पता नहीं होता है कि उसके साथ कुछ ऐसा होने वाला है, जिससे उसकी चीख निकल जाएगी। देखें वीडियो-

तैरती हुई आ गई सांप जैसी कोई चीज

आप देख सकते हैं कि लड़की के नहाते समय सब कुछ नॉर्मल चल रहा होता है। इसी बीच नदी में सांप जैसी कोई चीज तैरते हुए लड़की के पास चली आती है। यह देखकल लड़की की हालत खराब हो जाती है। इसके बाद वह जोर से चीख पड़ती है। आप देख सकते हैं कि लड़की की हालत ऐसी बिगड़ जाती है कि वह डर के मारे भागने लगती है। हालांकि वीडियो बना रहा शख्स उसे बताता है कि यह सांप नहीं बल्कि घास है। वीडियो को देखकर आपको भी महसूस होता होगा कि ऐसी कोई चीज अचानक से आने पर किसी के भी डरने के चांसेज हैं। वीडियो थोड़ा पुराना है, लेकिन इन दिनों इंटरनेट पर फिर से वायरल हो रहा है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article