Hungry Crocodile Video: मगरमच्छ को पानी का जल्लाद कहा जाता है। अपने इलाके में पाकर वह शेर, चीता जैसे खूंखार जानवरों को भी कच्चा चबा जाता है। इंसानों को हमेशा मगरमच्छ से दूर रहने की सलाह दी जाती है। इस बीच एक वीडियो ऐसा वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की भूखे मगरमच्छ के साथ हंसी-मजाक करने की गलती कर बैठती है। इसके बाद भूखा मगरमच्छ जो करता है, वह देखकर लोगों की रूह कांप गई है।वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की चिड़ियाघर में इस खतरनाक मगरमच्छ के मजे ले रही थी।
महिला पर झपट्टा मारता है भूखा मगरमच्छ
वीडियो में दिख रही महिला इस चिड़ियाघर की कर्मचारी है। वीडियो में देखा जा सकता है कि मगरमच्छ शीशे के पिंजरे में पाले गए हैं। जू की यह महिला कर्मचारी शीशे के पिंजड़ के पास आती है और मगरमच्छ को परेशान करते हुए का एक वीडियो बनाने लगती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि मगरमच्छ काफी भूखा है। उसे शायद अपने साथ खिलवाड़ पसंद नहीं आता है। इसके बाद जब महिला पिंजरे का शीशा खोलती है तो वह महिला पर हमला बोल देता है। हालांकि, महिला की किस्मत अच्छी थी कि वह मगरमच्छ के चंगुल से दूर थी। इसलिए हमले में उसकी जान बच जाती है। देखें वीडियो-
हमले में बच जाती है महिला की जान
वीडियो को 'द रेप्टाइल जू' नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। आप देख सकते हैं कि महिला मगरमच्छ के पिंजरे का कांच का दरवाजा खोलती है। इसके बाद एक हुक स्टिक के जरिए मगरमच्छ को परेशान करने लगती है। जब भूखा मगरमच्छों महिला के मजाक से परेशान हो जाता है तो वह उस पर झपट्टा मार देता है। हालांकि, महिला तुरंत ही पीछे हट जाती है। महिला मगरमच्छ से यह भी पूछती है कि क्या तुम भूखे हो। शायद मगरमच्छ महिला पर झपट्टा मारकर अपने भूखे होने का संकेत देता है। इस मगरमच्छ का नाम डार्थ गेटोर है। आप देख सकते हैं कि हमला करने के लिए वह पिंजरे से लगभग कूदने की स्थिति में हो जाता है।
