Viral Video: आपने देखा होगा कि लोग अपनी स्किन केयर करने के लिए तरह-तरह के जतन अपनाते हैं। कोई अपने फेस को ग्लोइंग रखने के लिए ब्यूटी पार्लर का सहारा लेता है तो कोई घर में ही तरह-तरह से अपनी स्किन केयर करता है। हालांकि, शायद ही आपने दिल्ली मेट्रो में किसी को स्किन केयर ट्रीटमेंट लेते देखा होगा। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों के बीच एक अलग ही बहस छेड़ दी है। यह वीडियो एक लड़की से जुड़ा है।
दिल्ली मेट्रो का अजीबोगरीब वीडियो
वायरल हो रहे वीडियो में एक लड़की दिल्ली मेट्रो में सफर करती दिख रही है। आप देख पाएंगे कि वह मेट्रो की गेट के नजदीक खड़ी है। इस बीच उसके चेहरे पर एक अजीबोगरीब चीज दिखाई देती है। इसे देखकर ज्यादातर यात्री हैरान रह गए हैं। दरअसल, जैसे ही लोगों की नजर लड़की के चेहरे पर जाती है, उन्हें कुछ अजीब सा नजर आता है। आप भी वीडियो में देखकर चौंक जाएंगे कि लड़की ने अपने चेहरे पर एक मास्क लगाया हुआ है। देखें वीडियो-
वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़की ने अपने चेहरे पर फेस शीट मास्क लगाया है, जो स्किनकेयर रूटीन का हिस्सा है। आप देख पाएंगे कि लड़की चुपचाप मेट्रो में एक कोने पर खड़ी होकर किताब पढ़ रही है। वह बिना किसी परवाह के मेट्रो में ही स्किनकेयर करती नजर आती है। जहां कुछ लोगों को यह दिखावा लग रहा है तो कई लोग कह रहे हैं कि शायद लड़की को टाइम नहीं मिलता होगा। वीडियो को thedopeindian नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।
