वायरल न्यूज़

Video: बाल सुखाने के लिए नहीं था हेयर ड्रायर तो दीदी ने हाथ में उठा लिया टेबल फैन, देखते ही देखते कर दिया कमाल

Viral Video: वीडियो में आप देख पाएंगे कि एक लड़की अपने बाल धोने के बाद उसे सुखाने का प्रयत्न कर रही है। हालांकि, लड़की के पास हेयर ड्रायर नहीं था। इसके बाद लड़की ने बाल सुखाने के लिए बहुत ही अनोखा जुगाड़ लगाया।

Image

बालों को सुखाने का अनोखा जुगाड़ (एक्स)

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन तरह-तरह के वीडियो देखने को मिलते हैं। कई वीडियो लोगों को मौज दिला देते हैं, तो वहीं कई वीडियो यूजर्स को सोचने पर मजबूर कर देते हैं। आजकल लोग सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ पोस्ट करते रहते हैं। इसी क्रम में एक यूनिक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। आपने देखा होगा कि लड़कियां अपना बाल सुखाने के लिए हेयर ड्रायर का इस्तेमाल करती हैं। दूसरी तरफ वीडियो में दिख रही लड़की ने बाल सुखाने के लिए जो किया, उसे देखकर आपका माथा खराब हो जाएगा।

वीडियो देखकर आप भी सोच में पड़ जाएंगे

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा यह वीडियो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। वीडियो में आप देख पाएंगे कि एक लड़की अपने बाल धोने के बाद उसे सुखाने का प्रयत्न कर रही है। हालांकि, लड़की के पास हेयर ड्रायर नहीं था। इसके बाद लड़की ने बाल सुखाने के लिए बहुत ही अनोखा जुगाड़ लगाया। हालांकि, कई लोगों को यह जुगाड़ खतरनाक भी लग रहा है। आप देख पाएंगे कि लड़की टेबल फैन को अपने हाथों में उठा लेती है और अपने बालों को सुखाने लगती है। देखें वीडियो-

आप देख पाएंगे कि लड़की फैन को चालू करके अपने हाथ में पकड़ी हुई है। वह टेबल फैन को हेयर ड्रायर की तरफ इधर-उधर घुमाती नजर आ रही है और अपने बालों को सुखाने की कोशिश कर रही है। फिलहाल, यह पता नहीं चल पाया है कि वीडियो कब और कहां का है। इस मजेदार वीडियो को @kangrekom नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को देखकर लोग लड़की के जुगाड़ के मजे ले रहे हैं। हालांकि, कुछ लोगों को यह तरीका लापरवाही भरा लग रहा है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article