वायरल न्यूज़

'बहुत बड़ा है...', वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद ये क्या बोल गए मोहम्मद सिराज, वीडियो वायरल

India T20 World Cup win 2026: टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारतीय तेज गेंदबाज Mohammed Siraj का एक मजेदार इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जब उनसे पूछा गया कि प्लेइंग इलेवन में नहीं होने के बावजूद उनका क्या योगदान रहा, तो उन्होंने हंसते हुए कहा कि वह बाहर बैठकर खिलाड़ियों को पानी पिला रहे थे। वीडियो में देखें कि इसके आगे उन्होंने क्या कुछ कहा।

Image

टीम इंडिया की जीत पर Mohammed Siraj का फनी रिएक्शन हुआ वायरल (X/@StarSportsIndia)

Indian cricket viral Video: भारतीय क्रिकेट टीम ने 8 मार्च 2026 को T20 World Cup के फाइनल मैच को जीतकर इतिहास रच दिया। साथ ही कई बड़े रिकॉर्ड्स भी बना दिए। भारतीय टीम अब दुनिया की पहली ऐसी टीम बन गई है जिसने तीन बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है। इसके अलावा टीम इंडिया पहली टीम बनी जिसने अपने ही देश में टी20 वर्ल्ड कप जीतने का कारनामा किया। इतना ही नहीं, भारत लगातार दो बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भी पहली टीम बनी है।

वायरल वीडियो में स्पिनर कुलदीप यादव भी आए नजर

टीम की इस शानदार जीत का जश्न अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम समेत पूरे देश में मनाया गया। खिलाड़ी भी बेहद खुश नजर आए और मैच के बाद कई खिलाड़ियों के इंटरव्यू भी सामने आए। इसी दौरान तेज गेंदबाज भारत के घातक तेज गेंदबाज Mohammed Siraj और कुलदीप यादव (Kuldeep yadav video) का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। दरअसल, फाइनल जीतने के बाद खिलाड़ियों से बातचीत के दौरान सिराज से एक सवाल पूछा गया। उनसे पूछा गया कि इस जीत में उनका और स्पिन गेंदबाज Kuldeep Yadav का क्या योगदान रहा, क्योंकि वे फाइनल मैच की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। इस सवाल का सिराज ने बहुत ही मजाकिया अंदाज में जवाब दिया। यहां देखें वीडियो:

सिराज ने दिया फनी जवाब

सिराज (Mohammed Siraj video) ने मुस्कुराते हुए कहा कि उनका भी टीम की जीत में बड़ा योगदान है, क्योंकि वे बाहर बैठकर लगातार खिलाड़ियों को पानी पिला रहे थे। उनका यह जवाब सुनकर वहां मौजूद लोग भी हंसने लगे। इसके बाद उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने नेट्स में गेंदबाजी करके टीम की तैयारी में मदद की और टीम के भीतर सकारात्मक माहौल बनाए रखने की भी कोशिश की। सिराज का यह हल्का-फुल्का और मजेदार जवाब लोगों को काफी पसंद आ रहा है। यही वजह है कि उनका इंटरव्यू सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो खेल चैनल Star Sports ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। फैंस इस वीडियो को देखकर मजेदार कमेंट कर रहे हैं और सिराज के हाजिरजवाबी भरे अंदाज की खूब तारीफ कर रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article