वायरल न्यूज़

Viral Video: पहले मैच फिर फेरे! क्रिकेट के लिए रुकी शादी, दूल्हा-दुल्हन ने मेहमानों के साथ देखा मैच

Wedding viral video: सोशल मीडिया पर एक अनोखी शादी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। भारत और न्यूजीलैंड के टी20 फाइनल के दिन हुई इस शादी में दूल्हा-दुल्हन ने मंडप के पास बड़ा स्क्रीन लगवाकर लाइव मैच दिखाया।

Image

Viral Video: भारत-न्यूजीलैंड फाइनल के बीच हुई शादी (फाइल फोटो: Instagram/reels_by_the_wedding_pullav)

Shadi Ka Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बेहद मजेदार और अनोखा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो एक शादी का है, लेकिन इसकी खास बात यह है कि यहां शादी के साथ-साथ क्रिकेट मैच का भी पूरा मजा लिया जा रहा है। बताया जा रहा है कि जिस दिन यह शादी थी, उसी दिन भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच भी खेला जा रहा था। ऐसे में दूल्हा और दुल्हन दोनों के सामने एक दिलचस्प स्थिति बन गई, क्योंकि वे शादी की रस्में भी पूरी करना चाहते थे और मैच भी मिस नहीं करना चाहते थे।

शादी के कार्यक्रम वाली जगह पर लगवाई एक बड़ी स्क्रीन

दरअसल, दूल्हा और दुल्हन दोनों ही क्रिकेट के बहुत बड़े फैन हैं। इसलिए उन्होंने एक ऐसा तरीका निकाला जिससे शादी भी हो जाए और मैच भी आराम से देखा जा सके। उन्होंने अपनी शादी के कार्यक्रम वाली जगह पर एक बड़ा स्क्रीन लगवा दिया, ताकि सभी लोग एक साथ बैठकर मैच का लाइव प्रसारण देख सकें। जैसे ही मैच शुरू हुआ, दूल्हा-दुल्हन के साथ-साथ वहां मौजूद मेहमान भी स्क्रीन की ओर देखने लगे। मंडप के आसपास बैठे लोग शादी की रस्मों के बीच-बीच में मैच का मजा लेते दिखाई दिए। जब भी भारत की टीम अच्छा खेलती या कोई बड़ा विकेट गिरता, तो वहां मौजूद लोग खुशी से शोर मचाने लगते और तालियां बजाने लगते। माहौल बिल्कुल किसी स्टेडियम जैसा लगने लगा था। यहां पर देखें वीडियो:

इंटरनेट यूजर्स ने भी किए कई मजेदार कमेंट्स

वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि कुछ मेहमान मैच का आनंद लेते हुए नाचते-गाते भी नजर आते हैं। शादी का माहौल और क्रिकेट का रोमांच मिलकर एक अलग ही रंग बना रहे थे। दूल्हा-दुल्हन भी बीच-बीच में मैच की तरफ नजर डालते हुए मुस्कुरा रहे थे।

यह अनोखा नजारा देखकर सोशल मीडिया यूजर्स काफी खुश हो रहे हैं। लोग इस वीडियो को खूब शेयर कर रहे हैं और मजेदार कमेंट भी लिख रहे हैं। इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर reels_by_the_wedding_pullav नामक अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अबी तक लाखों लोगों ने देखा है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article