वायरल न्यूज़

Viral Video: शादी के मौके पर दोस्तों ने दिया ऐसा गिफ्ट, आंखें फाड़-फाड़कर देखते रह गए दूल्हा-दुल्हन

Wedding Video: आप देख पाएंगे कि दूल्हा और दुल्हन के सामने ही उनका दोस्त गिफ्ट खोलता है। वह सबसे पहले ऊपर का रैपर हटाता है। इसके बाद गिफ्ट बाहर निकलकर आता है। पहली नजर में तो ऐसा लग रहा है कि यह कोई फोटो फ्रेम है, जिसमें दूल्हा और दुल्हन की तस्वीर बनी हुई है। हालांकि, जब दूल्हा और दुल्हन इस तस्वीर को गौर से देखते हैं तो उनकी आंखें खुली की खुली रह जाती हैं।

Shadi Ki Video

शादी का वीडियो (इंस्टाग्राम)

Wedding Video: भारत में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। शादियों के मौके पर जहां कुछ लोग दावत खाने जाते हैं, वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो दूल्हा-दुल्हन के लिए गिफ्ट लेकर जाते हैं। हालांकि, इसमें भी ज्यादातर लोग लिफाफे में कुछ रुपये भरकर ले जाते हैं और दूल्हा-दुल्हन को दे देते हैं। कम ही लोग होते हैं जो एक बढ़िया सा गिफ्ट लेकर जाते हैं। जिसे देखकर दूल्हा और दुल्हन खुश हो जाते हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दोस्त शादी में दूल्हा-दुल्हन को ऐसा गिफ्ट देते हैं, जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

वीडियो देखकर आप भी रह जाएंगे दंग

वायरल हो रहा वीडियो किसी शादी के मौके का है। आप देखेंगे कि जयमाला का कार्यक्रम हो चुका है। वहीं शादी में आए मेहमान और रिश्तेदार दावत उड़ाने में लगे हुए हैं। इस बीच स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन की फोटो खिंचाई का रस्म चल रहा है। आप देख पाएंगे कि बारी-बारी से लोग स्टेज पर आ रहे हैं और फोटो खिंचवाकर जा रहे हैं। इसमें से कुछ लोग बिना गिफ्ट दिए ही चले जा रहे हैं। वहीं दूल्हा और दुल्हन का एक दोस्त ऐसा गिफ्ट लेकर आया है, जिसे देखकर दूल्हा और दुल्हन खुश हो गए हैं। देखें वीडियो-

वीडियो में आप देख पाएंगे कि दूल्हा और दुल्हन के सामने ही उनका दोस्त गिफ्ट खोलता है। वह सबसे पहले ऊपर का रैपर हटाता है। इसके बाद गिफ्ट बाहर निकलकर आता है। पहली नजर में तो ऐसा लग रहा है कि यह कोई फोटो फ्रेम है, जिसमें दूल्हा और दुल्हन की तस्वीर बनी हुई है। हालांकि, जब दूल्हा और दुल्हन इस तस्वीर को गौर से देखते हैं तो उनकी आंखें खुली की खुली रह जाती हैं। वहीं कैमरामैन जब फोटो फ्रेम को जूम इन करता है तो इसकी पूरी सच्चाई सामने आती है। आप देख पाएंगे कि दूल्हा और दुल्हन की तस्वीर के अंदर छोटी-छोटी हजारों तस्वीरें लगी हुई हैं। यह तस्वीरें भी दूल्हा-दुल्हन की ही हैं। हालांकि, यह तस्वीरें उनकी शादी के पहले की है। वीडियो को raresquarestudio.mosaic नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।

आदित्य साहू
आदित्य साहू author

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से ... और देखें

End of Article