वायरल न्यूज़

पार्क में घूम रहा था विदेशी तभी भारत के लोगों ने फ्री में खिलाया चाय-नाश्ता, अजनबियों का ऐसा व्यवहार देख कही ऐसी बात

Viral Video: आप देख सकते हैं भारतीय लोग उस विदेशी शख्स को चाय के साथ खाने के लिए टोस्ट भी देते हैं। पार्क में सुबह-सुबह टहलते हुए चाय और टोस्ट खाकर विदेशी शख्स खुश हो गया। इसके बाद वह वीडियो में बताता नजर आ रहा है कि उसने दुनिया में दर्जनों जगहों की यात्रा की है, लेकिन कभी भी अजनबियों द्वारा इतने दिल से दिया गया न्योता उसे नहीं मिला।

Foreigner

भारतीयों के मेहमाननवाजी से खुश हुआ विदेशी (इंस्टाग्राम)

Viral Video: अपनी मेहमान नवाजी के लिए भारत के लोग दुनियाभर में मशहूर है। आपने सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो देखे होंगे, जिसमें कोई विदेशी शख्स भारत आकर यहां की मेहमान नवाजी से खुश होता दिखाई दिया हो। विदेश से भारत घूमने आने वाले ज्यादातर टूरिस्ट यहां की मेहमान नवाजी के कायल हो जाते हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो ऐसा है, जिसमें विदेशी शख्स भारत के लोगों की मेहमान नवाजी से खुश होता दिख रहा है।

वीडियो देखकर खुश हो जाएंगे आप

इसके साथ ही विदेशी शख्स को आश्चर्य भी हो रहा है कि अजनबी लोग इतनी मेहमान नवाजी कैसे कर सकते हैं। वीडियो में दिख रहे विदेशी टूरिस्ट ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो में विदेशी शख्स बता रहा है कि वह एक पार्क में टहल रहा था। इस दौरान पार्क में कुछ अजनबी भारतीय लोग चाय और नाश्ता कर रहे थे। जैसे ही भारतीय लोगों ने विदेशी शख्स को वहां से गुजरते देखा, उसे भी चाय और नाश्ते के लिए बुला लिया। देखें वीडियो-

वीडियो में आप देख सकते हैं भारतीय लोग उस विदेशी शख्स को चाय के साथ खाने के लिए टोस्ट भी देते हैं। पार्क में सुबह-सुबह टहलते हुए चाय और टोस्ट खाकर विदेशी शख्स खुश हो गया। इसके बाद वह वीडियो में बताता नजर आ रहा है कि उसने दुनिया में दर्जनों जगहों की यात्रा की है, लेकिन कभी भी अजनबियों द्वारा इतने दिल से दिया गया न्योता उसे नहीं मिला। वीडियो में दिख रहे शख्स का नाम ऑस्टिन है और वीडियो में आगे वह कह रहे हैं कि भारतीयों ने मुझे अपने पास बुलाकर चाय-ब्रेड दिया। भारत की मेहमान नवाजी सच में बहुत ही लाजवाब है। अपने पहले ही दिन भारत में उन्हें मुफ्त में चाय-नाश्ता मिला। इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि भारत और भारतीय संस्कृति बहुत अच्छी है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।

आदित्य साहू
आदित्य साहू author

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से ... और देखें

End of Article