वायरल न्यूज़

Video: बच्चे को जबरन शेरनी की पीठ पर बिठा रहा था पिता, आगे जो हुआ देखकर कांप जाएगी आत्मा

Viral Video: सबसे हैरान करने वाली चीज तब देखने को मिलती है, जब बच्चे रो-रोकर शेरनी की पीठ पर बैठने से मना कर रहा है। यहां तक कि वह लगातार मदद के लिए भी चीख रहा है। इसके बाद भी पिता अपने बच्चे को शेरनी की पीठ पर बिठाकर फोटो खिंचवाने के लिए मजबूर कर रहा है।

Image

शेरनी का वीडियो (इंस्टाग्राम)

Viral Video: इंटरनेट पर इन दिनों बेहद ही हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर कुछ लोग हैरान हो रहे हैं तो कुछ लोग गुस्से से भर गए हैं। वीडियो में एक शख्स अपने मासूम बच्चे को एक खूंखार शेरनी की पीठ पर बिठाता नजर आ रहा है। आप देख सकते हैं कि शख्स अपने बच्चे को जबरदस्ती शेरनी की पीठ पर बिठा रहा है। दरअसल, वह अपने बच्चे को शेरनी के साथ पोज देने के लिए उसकी पीठ पर बिठाता नजर आ रहा है।

हैरान करने वाला वीडियो वायरल

वीडियो में सबसे हैरान करने वाली चीज तब देखने को मिलती है, जब बच्चे रो-रोकर शेरनी की पीठ पर बैठने से मना कर रहा है। यहां तक कि वह लगातार मदद के लिए भी चीख रहा है। इसके बाद भी पिता अपने बच्चे को शेरनी की पीठ पर बिठाकर फोटो खिंचवाने के लिए मजबूर कर रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद कई लोगों ने शख्स के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ज्यादातर लोग इसे बैड पैरेंटिंग का उदाहरण बता रहे हैं। देखें वीडियो-

लोग इस वीडियो को देखने के बाद पिता की खराब परवरिश पर सवाल खड़ा कर रहे हैं। आप देख पाएंगे कि बच्चा डर के मारे जोर-जोर से रो रहा है। इसके बाद भी पिता उसे शेरनी की पीठ पर बिठाना चाह रहा है। सबसे अंत में आप देख पाएंगे कि शेरनी उन दोनों के ऊपर अचानक झपट्टा भी मारती है। इसके बाद पिता अपने बच्चे को वहां से लेकर निकल जाता है। इस चौंकाने वाले वीडियो को @badparentingtv नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article