वायरल न्यूज़

Video: एक साइकिल पर पांच सवारी, एडजस्टमेंट देख आपका भी हिल जाएगा माथा

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक साइकिल पर पूरे पांच लोग सवार दिखाई दे रहे हैं। साइकिल चला रहा शख्स के आगेर दो बच्चियों को बैठी हुई दिखाई दे रही है। जबकि उसके पीछे वाली सीट पर उसकी पत्नी बैठी हुई है और एक बच्ची बीच में एक खड़ी है।

Image

साइकिल पर एडजस्टमेंट देख आपका भी घूम जाएगा सिर(Instagram)

Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। पर कुछ ही वीडियो ऐसे होते हैं। जिन्हें लोग बार-बार स्क्रोल करके देखना पसंद करते हैं। इस समय ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद पहले तो आपको यकीन नहीं होगा। फिर मन ही मन कहेंगे कि ये इंडिया है। यहां पर सब कुछ संभव है। आपने आज तक साइकिल पर तो ज्यादा से ज्यादा 3-4 लोगों की सवारी देखी होगी। पर इस वीडियो में आपको 5 लोग सवार दिखाई देंगे। सभी ने खुद को कमाल का एडजस्ट किया हुआ है।

वीडियो पर लोगों ने दी तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं

वीडियो में आप देखेंगे कि एक शख्स साइकिल चलाता हुआ जा रहा है। उसके आगे लोहे के हैंडल पर दो बच्ची जो शायद उसकी बेटी है वह बैठी हुई है। वहीं पर पीछे वली सीट पर उसकी पत्नी बैठी हुई तो एक लड़की भी बीच में खड़ी है। इस वीडियो को जिसने भी देखा हर कोई तारीफ कर रहा है। किसी ने कहा कि इसमें गलत क्या है तो किसी ने इस परिवार की खुशी के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर anita_suresh_sharma नामक अकाउंट पर शेयर किया गया है। जिसे अब तक 21 लाख लोगों ने देखा है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है 'उसका लाइफ बहुत खुश है' लिखा है।

वीडियो देखने के बाद यूजर्स ने कई तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं। पहले यूजर ने लिखा: "इसमें गलत क्या है", दूसरे ने लिखा: "माता रानी आपके परिवार में ये खुशी हमेशा बनाये रखे बहुत ही प्यारा लग रहे आप लोग", तीसरे यूजर ने लिखा: "भाई परिवार की जिम्मेदारी ऊपर से गरीबी है और पांव में ताकत बहुत कमाई है। पुलिस वाला अब क्या उखाड़ लेगा, मैं मेरी साइकिल और मेरा परिवार" चौथे ने लिखा: पूरा परिवार एक ही साइकिल पर" इस वीडियो को सोशल मीडिया पर जमकर देखा जा रहा है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article