वायरल न्यूज़

झोला भर-भरकर होमवर्क...दिनभर क्लास, चीन का एजुकेशन सिस्टम देख सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप, देखें वीडियो

चीन के एजुकेशन सिस्टम पर एक बार फिर बहस छिड़ गई है। दरअसल एक चीनी पिता ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर है। जिसमें उसकी 13 साल की बेटी का रोज का रूटीन दिखाया गया है। उसकी लंबी स्कूल टाइमिंग, कम आराम और लगातार होमवर्क के दबाव ने लोगों को चिंता में डाल दिया है।

Image

चीन का एजुकेशन सिस्टम देख सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप, देखें वीडियो (फोटो: Instagram/sparkray7)

चीन का एजुकेशन सिस्टम हमेशा से काफी सख्त और प्रतियोगी माना जाता रहा है। हाल ही में एक पिता के वीडियो ने इस मुद्दे को फिर से पूरी दुनिया में चर्चा में ला दिया है। यह वीडियो एक 13 साल की लड़की की रोजमर्रा की जिंदगी के बारे में दिखाई गई है, जिसे देखकर बहुत से लोग हैरान हो गए हैं। वीडियो शेयर करने वाले पिता का नाम रे लियू है। जिसने बताया कि उनकी बेटी सिंडी हर दिन सुबह करीब 7 बजे स्कूल जाती है और रात साढ़े 8 बजे के आसपास घर लौटती है। यानी वह लगभग 14 घंटे स्कूल में रहती है।

इस लंबे समय के दौरान उसे आराम से खाने तक का भी पूरा टाइम नहीं मिल पाता है। स्कूल से लौटने के बाद भी उसकी पढ़ाई खत्म नहीं होती, बल्कि फिर होमवर्क का दबाव शुरू हो जाता है। पिता ने बताया कि घर आने के बाद सिंडी को रोजाना कीरब डेढ़ से दो घंटे तक होमवर्क करना पड़ता है। कई बार तो पढ़ते-पढ़ते आधी रात हो जाती है। ऐसे में उसे अपनी पसंद का कुछ करने या आराम करने का समय तक नहीं मिल पाता है। वीकेंड पर भी हालात ज्यादा अलग नहीं होते, बल्कि कई बार पढ़ाई का बोझ और बढ़ जाता है।

बच्चों पर पढ़ाई का बोझ

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर लाखों लोग देख चुके हैं। कई यूजर्स ने इसे बच्चों पर जरूरत से ज्यादा दबाव बताया और शिक्षा सिस्टम पर सवाल खड़े। लोगों का कहना है कि इतनी कम उम्र में बच्चों पर इतना मानसिक दबाव ठीक नहीं है। चीन में आमतौर पर प्राइमरी स्कूल का समय दोपहर तक होता है, लेकिन मिडिल और हाई स्कूल में पढ़ाई का समय काफी लंबा हो जाता है। कई स्कूलों में सुबह से लेकर शाम या रात तक क्लास और सेल्फ स्टडी चलती है। सरकार ने कुछ साल पहले बच्चों पर पढ़ाई का दबाव कम करने के लिए एक नीति भी लागू की थी, लेकिन कई जगहों पर इसका खास असर होता हुआ दिखाई नहीं देता है। पढ़ाई का बोझ अब भी बना हुआ है और बच्चों को पूरी नींद और आराम नहीं मिल पा रहा है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर sparkray7 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article