वायरल न्यूज़

ये करके दिखाओ! ताऊ ने दिया गजब का चैलेंज, आपके भी छूट जाएंगे पसीने, वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बुजुर्ग व्यक्ति दो लकड़ियों के सहारे अनोखा बैलेंस बनाकर चलता नजर आ रहा है। वीडियो में दिखाया गया "ये करके दिखाओ" चैलेंज लोगों को हैरान कर रहा है और यूजर्स मजेदार कमेंट्स के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Image

ताऊ ने दिया गजब का चैलेंज (Instagram)

सोशल मीडिया पर हम सभी हर दिन तरह-तरह की वीडियो या रील्स देखते हैं। जिनमें कोई फनी होती है तो कोई डांस वाली होती है तो कोई देसी जुगाड़ का इस्तेमाल कर रहा होता है। इसके अलावा कुछ वीडियो ऐसी भी होती है जिसमें दूसरों को चैलेंज दिया जाता है। इस समय ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक बुजुर्ग चैलेंज दे रहा होता है। दरअसल इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बुजुर्ग व्यक्ति दो लकड़ियों के ऊपर चढ़कर चलता हुआ दिखाई दे रहा है।

बुजुर्ग का बैलेंस देख नहीं होगा यकीन

वीडियो के बैकग्राउंड में यो यो हनी सिंह क गाना बज रहा होता है। आप देख सकते हैं कि ताऊ ने जो दो लाठी ली हुई है उसके बीच में एक-एक लकड़ी लगी हुई है। ताकि उस पर पैर रखा जा सके। फिर लाठी पर चढ़ने के लिए बुजुर्ग खिड़की का सहारा लेता है। जिसके बाद वह चलना शुरू करता है। बुजुर्ग को चलते हुए आप देख सकते हैं कि उन्होंने बैलेंस कितना सही बनाया हुआ है।

लोगों की प्रतिक्रियाएं

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर sahbaj_khan05 नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है 'ये करके दिखाओ'। वीडियो देखने के बाद यूजर्स ने कई तरह के कमेंट्स भी किए हैं। जिनमें पहले ने लिखा: "मुझे तो ऐसा लगा की अंकल गिर ही जाएंगे", दूसरे ने लिखा "ये हम बचपन में किया करते थे", बाबा तुम तो अपने पैर पर बहुत अच्छे से चल रहे हो, हमें भी सीखा दो चलना"

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article