वायरल न्यूज़

Viral Video: जिंदगी और मौत का खेल! आसमान से उड़ता हुआ आया बाज, पानी में घुसकर करना चाहता था मछली का शिकार लेकिन..

Viral Video: यह वीडियो ऐसा है, जिसे देखकर आपकी रूह कांप उठेगी। इस वीडियो में एक भूखा शिकारी बाज नजर आ रहा है। आप देखेंगे कि वह भूख से तड़पता हुआ इधर-उधर भटक रहा था। इस बीच उसे आसमान की ऊंचाइयों से नदी में एक मछली दिखाई देती है।

Image

बाज ने किया अनोखा शिकार (इंस्टाग्राम)

Viral Video: प्रकृति का नियम है, यहां जीवित रहने के लिए आपको सर्वाइव करना पड़ता है। इंसान तो अनाज और शाकाहार पर भी जिंदा रह सकता है, लेकिन धरती पर बहुत सारे ऐसे जीव हैं। जिन्हें जीवित रहने के लिए मांस का भक्षण करना पड़ता है और यह मांस उन्हें दूसरे जानवरों और जीव-जंतुओं से मिलता है। इसके लिए उन्हें दूसरे जीव-जंतुओं का शिकार करना पड़ता है। कई बार इस शिकार के लिए उन्हें अपने जान की बाजी तक लगानी पड़ जाती है। इस चक्कर में कई बार वह अपनी जान तक गंवा देते हैं।

वीडियो देखकर आपकी भी रूह कांप जाएगी

हालांकि, जो लोग इस काम को दिलेरी से निभाते हैं। जीत उनकी होती है और धरती पर वही सर्वाइव भी कर पाते हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो ऐसा है, जिसे देखकर आपकी रूह कांप उठेगी। इस वीडियो में एक भूखा शिकारी बाज नजर आ रहा है। आप देखेंगे कि वह भूख से तड़पता हुआ इधर-उधर भटक रहा था। इस बीच उसे आसमान की ऊंचाइयों से नदी में एक मछली दिखाई देती है। इसके बाद बाज आसमान की ऊंचाइयों से हवा को चीरता हुआ नदी की तरफ आता नजर आता है। देखें वीडियो-

वीडियो में आप देख पाएंगे कि बाज उस मछली का शिकार करने के लिए नदी के पानी में छलांग लगा देता है। पहले तो उसे लगा था कि वह बेहद आसानी से मछली का शिकार कर ले जाएगा। हालांकि, जब वह पानी में घुसकर मछली को अपने पंजे में दबोचता है तब उसे पता चलता है कि उसने शायद बड़ी गलती कर दी है। दरअसल, उस नदी का पानी भी तेज लहर मार रहा था। इसके साथ ही मछली भी बाज को पानी में डुबोने के लिए अपना पूरा प्रयत्न करती है। आप देख पाएंगे कि कुछ सेकंड तक बाज और मछली में बाहुबल की लड़ाई होती रहती है। इसके साथ ही बाज नदी की लहरों से भी लड़ता नजर आता है। आखिरकार जीत दिलेरी की होती है। आप देख पाएंगे कि बाज अंत तक हाल नहीं मानता और आखिरी में मछली का शिकार कर ही ले जाता है। यह वीडियो bluedrama__30k_ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article