वायरल न्यूज़

Viral Video: झरने से अचानक उमड़ने लगा पानी का सैलाब, नजारा देख लोगों के रोंगटे खड़े हो गए

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 19, 2022, 10:28 AM IST

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक झरने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग दंग रह गए। क्योंकि, जिस तरह से झरने से पानी का सैलाब उमड़ रहा है उसने लोगों को दंग कर दिया।

Image

झरने ने धारण किया विकराल रूप, (Photo Credit- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • झरने का चौंकाने वाला वीडियो
  • अचानक पानी का उमड़ने लगा सैलाब
  • नजारा देखकर लोगों के होश उड़ गए

Waterfall Ka Video: देश के कई हिस्सों में अब भी बारिश का कहर जारी है। कई जगहों पर तो बाढ़ जैसे हालात हैं। सोशल मीडिया पर भी एक से एक चौंकाने वाले वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहे हैं। आलम ये है कि भारी बारिश के कारण कुछ जगहों पर काफी नुकसान भी हुआ है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो (Shocking Video) सामने आया है, जिसे देखकर लोग दंग रह गए। क्योंकि, इस वीडियो में एक झरने ने अचानक विकराल रूप धारण कर लिया। यकीन मानिए इस नजारे को देखने के बाद एक पल के लिए आप भी भौचक्के रह जाएंगे। हो सकता है अपनी आंखों पर यकीन तक करना मुश्किल हो जाए।

कई लोग नेचर का लुत्फ उठाने के लिए नदियों, झरने और पहाड़ों पर जाते हैं। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। वीडियो (Trending Video) में आप देख सकते हैं कुछ लोग झरने के नीचे बैठकर प्रकृति का आनंद ले रहे हैं। लेकिन, अगले ही पल जो होता है उसकी कल्पना शायद ही किसी ने की हो। अचानक झरने से पानी का सैलाब उमड़ने लगता है। पानी का सैलाब देखकर वहां भगदड़ मच जाती है और लोग इधर-उधर भागने लगते हैं। आप देख सकते हैं किस तरह लोग वहां से निकलने की कोशिश कर रहे हैं। इतना ही नहीं कुछ लोग तो डर के कारण जोर-जोर से चिल्लाने लगते हैं और तेज रफ्तार में भागने लगते हैं। इस पूरे नजारे को कैमरे में कैद कर लिया गया और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया। देखें वीडियो...

चौंकाने वाला नजारा

वीडियो देखकर आप भी जरूर दंग रह गए होंगे। हो सकता है इससे पहले ऐसा नजारा आपने देखा भी ना हो। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'siraj_daily_vlogs_youtube' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, 55 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। कुछ लोग जहां इस वीडियो पर हैरानी जता रहे हैं, तो कुछ लोगों का कहना है कि ऐसा नजारा पहले नहीं देखा। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए... और देखें

End of Article