वायरल न्यूज़

Viral Video: पूरी फ्लाइट में सिर्फ एक यात्री! दुबई जा रही महिला का अनोखा सफर हुआ वायरल, Video देख लोग बोले...

Viral Video: लातविया की रहने वाली अंग्रेजी शिक्षिका मारिना गिल्ला का एक अनोखा अनुभव सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वह रीगा से दुबई जाने वाली फ्लाइट में सवार हुईं, लेकिन पूरे विमान में वह अकेली यात्री थीं। फ्लाइट में केवल क्रू मेंबर मौजूद थे।

Image

पूरे विमान में सिर्फ एक यात्री, देखें वीडियो (फोटो: Instagram/marinagilla2022)

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अनोखा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला का ऐसा अनुभव दिखाया गया है, जो आमतौर पर किसी भी कमर्शियल फ्लाइट में देखने को नहीं मिलता। हैरानी की बात यह है कि दुबई जाने वाली एक फ्लाइट (Dubai flight viral video) में वह महिला अकेली यात्री थीं। इस महिला का नाम Marina Gilla है। वह Latvia की रहने वाली हैं और अंग्रेजी भाषा की शिक्षिका हैं। मारिना ने बताया कि वह Riga से Dubai जाने के लिए Flydubai की फ्लाइट में सवार हुई थीं। लेकिन जब विमान ने उड़ान भरी, तो उसमें उनके अलावा कोई भी दूसरा यात्री मौजूद नहीं था।

पूरी फ्लाइट में वह ही अकेली यात्री

मारिना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस पूरे सफर का वीडियो (trending video) भी शेयर किया है। उन्होंने बताया कि 8 मार्च 2026 को जब वह दुबई के लिए रवाना हुईं, तब उन्हें पता चला कि पूरी फ्लाइट में वह ही अकेली यात्री हैं। यह बात उनके लिए काफी हैरान करने वाली थी, क्योंकि आम तौर पर किसी भी कमर्शियल फ्लाइट में काफी यात्री होते हैं। मारिना के मुताबिक, उस फ्लाइट में चार फ्लाइट अटेंडेंट मौजूद थे। चूंकि विमान में कोई अन्य यात्री नहीं था, इसलिए क्रू मेंबर भी आराम से अलग-अलग सीटों पर बैठ गए। कुछ लोग खाना खाते नजर आए तो कुछ लोग बातचीत करते हुए दिखाई दिए। पूरे सफर के दौरान माहौल काफी शांत और अलग तरह का था।

वायरल वीडियो देख सोशल मीडिया यूजर्स ने किए कमेंट्स

मारिना ने यह भी बताया कि उड़ान के दौरान पायलट खुद उनसे मिलने आए। उन्होंने उनसे बातचीत की और फ्लाइट में हुई थोड़ी देरी के लिए माफी भी मांगी। यह अनुभव मारिना के लिए बेहद खास और यादगार बन गया। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी फ्लाइट में अकेले सफर करना थोड़ा अजीब जरूर था, लेकिन यह अनुभव जिंदगी में शायद ही कभी दोबारा मिल पाए। यही वजह है कि उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस अनोखे सफर को देखकर काफी हैरान भी हो रहे हैं। आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर इस वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर marinagilla2022 नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वायरल वीडियो को देखने के बाद इसके कमेंट बॉक्स में यूजर्स ने कई तरह के कमेंट्स किए हैं। आपको यह वीडियो कैसी लगी?

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article