वायरल न्यूज़

VIDEO: नशे में धुत बुजुर्ग को सांड ने उठाकर पटका, फिर नशेड़ी ने जो किया उसे देख होश उड़ जाएंगे

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 17, 2022, 10:27 AM IST

Sharabi Ka Viral Video: सोशल मीडिया पर शराबी का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सांड ने उसे उठाकर पटक दिया। इसके बावजूद वो मजे से चलने लगता है। जिसे देखकर लोग हैरान रह जाते हैं।

Image

नशेड़ी का मजेदार वीडियो, (Photo Credit- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • नशेड़ी का मजेदार वीडियो
  • सांड ने सरेआम बुजुर्ग को उठाकर पटका
  • सोशल मीडिया पर छाया मजेदार वीडियो

Sharabi Ka Video: सोशल मीडिया पर कब, क्या देखने और सुनने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कुछ वीडियो को देखकर तो लोगों का दिन बन जाता है। वहीं, कुछ वीडियो को देखकर हंसी छूट जाती है। जबकि, कुछ वीडियो (Funny Video) को देखकर यूजर्स हैरान भी होते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो (Trending Video) सामने आया है, जिसे देखकर आपको हैरानी भी होगी और जमकर ठहाके भी लगाएंगे। क्योंकि, इस वीडियो (Shocking Video) में एक नशड़ी को सांड ने उठाकर पटक दिया। इसके बाद नशेड़ी ने जो किया उसने लोगों को चौंका दिया। आलम ये है कि वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है और लोग इस पर जमकर चटकारे ले रहे हैं।

ये तो हम सब जानते हैं नशा करना बुरी बात है। हालांकि, कुछ लोग इस तरह नशे में धुत हो जाते हैं कि उन्हें बिल्कुल ही होश नहीं रहता है। कुछ लोग नशे में जहां मारपीट कर लेते हैं, तो कुछ लोग काफी खतरनाक कदम भी उठा लेते हैं। वहीं, कुछ लोगों के साथ कई बार नशे में ऐसी घटनाएं भी घट जाती है, जिन्हें देखकर हंसी छूट जाती है और लोग जमकर मजे भी लेते हैं। इस वायरल वीडियो (Viral Video) में आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक बुजुर्ग नशे में धुत होकर सड़क पर चल रहा है। तभी पीछे से एक सांड आता है और बुजुर्ग को हवा में उछालते हुए जमीन पर पटक देता है। हैरानी की बात ये है कि ऐसा होने के बाद बुजुर्ग आराम से उठकर दोबारा चलने लगता है। बुजुर्ग का अंदाज देखकर ऐसा लगता है जैसे कुछ हुआ ही नहीं है। देखें वीडियो...

बुजुर्ग ने तो मौज करा दी

वीडियो देखकर यकीनन आपकी हंसी भी जरूर छूट रही होगी। सोच रहे होंगे बुजुर्ग के साथ तो खेल हो गया। साथ ही बुजुर्ग के अंदाज पर हैरानी भी हो रही होगी। यह पूरा मामला कैमरे में कैद हो गया और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को 'suresh.vemula.3760' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, करीब 49 हजार लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, चटकारे लेते हुए वीडियो पर यूजर्स कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर्स ने लिखा, 'पावर ऑफ अल्कोहल'। एक अन्य ने लिखा, 'ये सस्ता नशा का असर है'।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article