वायरल न्यूज़

Viral Video: कुत्ता ऑटो की छत पर बैठकर घूमा शहर, इंटरनेट यूजर्स बोले-'डोगेश महाराज की शाही सवारी'

Viral Video: वाराणसी की सड़कों पर एक अनोखा नजारा देखने को मिला, जब एक कुत्ता ऑटो की छत पर बैठकर शहर घूमता नजर आया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और यूजर्स ने इसे देखकर मजेदार कमेंट्स किए। किसी ने इसे "डोगेश महाराज की शाही सवारी" कहा तो किसी ने "सरकारी विभाग का मुआयना"।

Image

कुत्ता ऑटो की छत पर बैठकर घूमा शहर (Instagram)

Video Viral: सोशल मीडिया पर एक दिन में ना जाने कितने वीडियो पोस्ट किए जाते हैं। इसमें से कुछ ही वीडियो ऐसे होते हैं। जिन्हें देखने के बाद लोग हंस-हंस कर लोटपोट हो जाते हैं। इस समय ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे जो भी देख रहा है, बस वहीं अपनी हंसी नहीं रोक पा रहा है। इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि सड़क से एक ऑटो जा रही है और इसकी छत पर एक कुत्ता आराम फरमाता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो में एक भोजपुरी गाना बज रहा है। जिस वजह से यह वीडियो और मजेदार लग रहा है।

सोशल मीडिया पर लोगों का आया रिएक्शन

वीडियो के कैप्शन में लिखा है: 'इस कुत्ते का भी जलवा सबसे अलग है वाराणसी के एक ऑटो पर बैठकर प्रतिदिन वाराणसी का भ्रमण करता है और इस ऑटो चालक का इस कुत्ते के प्रति प्यार और लगाव अपने में ही बहुत अलग है यही तो काशी की अलग-अलग रंग है अब तो कहना क्या सुप्रीम कोर्ट से भी बड़ी राहत मिल गई है इन कुत्तों को' वीडियो को इंस्टाग्राम पर swagtamkashi नामक अकाउंट से शेयर किया गया है।

जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स ने भी फनी कमेंट्स किए हैं। पहले ने लिखा: "सरकारी विभाग वाले शहर का मुआयना करते हुए", दूसरे ने लिखा: "डोगेश भाई की शाही सवारी", तीसरे ने लिखा: "यह बनारस है भाई यहां कुछ भी हो सकता है"। वहीं पर चौथे ने लिखा: "डोगेश भाई जिंदाबाद"

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article