वायरल न्यूज़

Video: दोस्ती के लिए कुत्ते ने नहीं की अपनी जान की परवाह, खतरनाक सांप से भिड़कर तोते को बचाया

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 2, 2022, 04:03 PM IST

Dog Snake Fight Video: सांप को देखकर तोता जोर-जोर से चिल्लाने लगता है। इसके बाद तोते के दोस्त कुत्ते की नजर पिंजरे की तरफ जाती है। जैसे ही कुत्ता देखता है कि उसके दोस्त की जान खतरे में है, वह अपने जान की बाजी लगा देता है। वह तुरंत ही सांप पर टूट पड़ता है।

Image

सांप और कुत्ते की लड़ाई (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • दोस्त के लिए जान की बाजी लगा देता है कुत्ता
  • कुत्ता नहीं होता तो तोते को शिकार बना लेता सांप
  • सांप को काट-काटकर होश ठिकाने लगा देता है कुत्ता

Dog Snake Fight Video: दोस्ती का रिश्ता इस दुनिया में सबसे खूबसूरत रिश्ता होता है। कुछ लोग अपने दोस्त के लिए अपनी जान भी कुर्बान करने को तैयार रहते हैं। ऐसा ही कुछ किया है एक कुत्ते ने। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक कुत्ता अपने दोस्त तोते की जान बचाने के लिए एक खतरनाक सांप से भिड़ जाता है। दोस्त की जान बचाने के चक्कर में कुत्ता यह भी नहीं सोचता कि सांप इस धरती के सबसे खतरनाक जीवों में से एक होता है।

सांप से भिड़कर कुत्ते ने बचाई अपने दोस्त की जान

वीडियो में देखा जा सकता है कि पिंजरे में एक तोता होता है। इस दौरान पिंजरे में कहीं से एक खूंखार सांप पहुंच जाता है। सांप इस तोते को अपना शिकार बनाने की फिराक में होता है। सांप को देखकर तोता जोर-जोर से चिल्लाने लगता है। इसके बाद तोते के दोस्त कुत्ते की नजर पिंजरे की तरफ जाती है। जैसे ही कुत्ता देखता है कि उसके दोस्त की जान खतरे में है, वह अपने जान की बाजी लगा देता है। वह तुरंत ही सांप पर टूट पड़ता है। आप देख सकते हैं कि कुत्ता उस खतरनाक सांप को अपने जबड़े में भरकर पिंजरे से बाहर खींच लेता है। देखें वीडियो-

इससे पहले की सांप उस तोतो का खेल खत्म करता, कुत्ता सांप को ही वहां से बाहर खींच ले जाता है। वीडियो देखकर आप चौंक जाएंगे। आप देख सकते हैं कि कुत्ता अपनी जान की परवाह किए बिना सांप की पूंछ पकड़कर उसे बाहर ले जाता है। इस दौरान कुत्ता सांप को काट-काटकर उसके होश भी ठिकाने लगा देता है। वीडियो को arvind_kumarr नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। वीडियो इतना जबरदस्त है कि इसे अब तक 6 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article